पुरुषोत्तम अग्रवाल परिवार के प्रयास से अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार
रायगढ़ – – रायगढ़ अंचल के निजी क्षेत्र के अग्रणी चिकित्सा संस्थान संजीवनी नर्सिंग होम ने चिकित्सा तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाते हुए अपनी सुविधाओं में एक और महत्वपूर्ण विस्तार किया है। विगत मंगलवार को संजीवनी नर्सिंग होम में 4D और 5D एडवांस सोनोग्राफी सुविधा का औपचारिक शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अनुष्ठान के साथ बेहद खुशनुमा और पारिवारिक माहौल में हुआ।

रिबन काटकर हुआ शुभारंभ–सोनोग्राफी मशीन का रिबन काटकर संजीवनी नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉयरेक्टर समाजसेवी पुरुषोत्तम अग्रवाल, श्रीमती मीना अग्रवाल एवं श्री बजरंग अग्रवाल, पीआरए ग्रुप ने इस नई सुविधा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संजीवनी परिवार और शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।वहीं श्री अग्रवाल ने बताया कि अब जिले के मरीजों को आधुनिक 4D और 5D एडवांस सोनोग्राफी की सुविधा रायगढ़ में पहली बार संजीवनी नर्सिंग होम में ही उपलब्ध होगी। यह सुविधा दोपहर 12 बजे से 2 बजे एवं शाम 5 बजे से 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

डॉ रुचि अग्रवाल जुड़ीं जानी-मानी रेडियोलॉजिस्ट– संजीवनी के प्रबंधक नयन अग्रवाल ने बताया कि संजीवनी नर्सिंग होम में शुरू की गई इस सोनोग्राफी सुविधा के लिए मशहूर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रुचि अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगी। उनकी रिपोर्टिंग अपनी सटीकता और भरोसे के लिए जानी जाती है। उनके साथ डॉ. मालती कुमारी भी सेवाएं प्रदान करेंगी।वहीं अत्याधुनिक तकनीक वाली मशीन और आधुनिक सेटअप के साथ शुरू हुई इस सुविधा को देखकर उपस्थित सभी अतिथियों ने संजीवनी परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं संजीवनी नर्सिंग होम के डायरेक्टर पुरुषोत्तम अग्रवाल हैं। अस्पताल के प्रबंधन का दायित्व उनके दोनों पुत्र नयन अग्रवाल एवं तरुण अग्रवाल पूरी जिम्मेदारी के साथ संभाल रहे हैं। एनएबीएच सर्टिफाइड होने के कारण संजीवनी पर मरीजों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

शुभारंभ में इनकी रही उपस्थिति – – शुभारंभ अवसर पर राजकुमार जायसवाल, सूरज जायसवाल, मनीष जायसवाल, मनीष भट्टाचार्य, किशोर बंसल, राजेंद्र पांडेय, डॉ. दिनेश पटेल सीएचओ, डॉ. गणेश पटेल, डॉ. अनिल तिर्की, डॉ. अमित तिर्की, डॉ. पीयूष अग्रवाल, डॉ. यू.एस. गुप्ता सहित शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु एवं चिकित्सकगण उपस्थित थे।







