रायगढ़ – – राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के योगदान को सम्मान देने तथा जिले में खेल संस्कृति को और मजबूत करने के उद्देश्य से द शटलर्स एकेडमी के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल विधाओं से जुड़े खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुकेश जैन, वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी रामचंद्र शर्मा, वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी जीवन नायक तथा पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी एवं योग संघ के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने सम्मानित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों में सफलता के लिए प्रतिभा के साथ निरंतर अभ्यास, अनुशासन, समर्पण और धैर्य आवश्यक है। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जोड़ते हुए नन्हे खिलाड़ियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश दिया। द शटलर्स एकेडमी ने कहा कि जिस प्रकार खेल के मैदान में बेहतर भविष्य के लिए आज मेहनत की जाती है, उसी प्रकार पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के बेहतर और स्वस्थ भविष्य की नींव है।

प्रशिक्षकों का सम्मान–समारोह में खिलाड़ियों को निरंतर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करने वाले तथा खेल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दिनेश चौधरी, राजेंद्र साहू, हरिओम शर्मा, बजरंग बारिक, विनय भगत, अबिद साबरी, अभिषेक गुप्ता, निरावती मिंज, अंजू जोशी, प्रताप लकड़ा, निवास साव, जयति चौहान, विकास सिंह, लता श्रीवास, अपूर्व जैन, प्रतीक देशमुख, कैलाश राउल, दीपक गेहलोत, शारदा गेहलोत, कार्तिक मैत्रेयी एवं आकाश बिस्वास को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों का सम्मान–विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा एवं उपलब्धियों से जिले का गौरव बढ़ाने वाले वेदांशी सरस्वत, वाशु शर्मा, वर्निका अग्रवाल, हर्षवर्धन बारिक एवं आन्या विजयवर्गीय को सम्मानित किया गया।सम्मानित प्रतिभाओं में वॉलीबॉल, आर्चरी, खो-खो, रोलबॉल, रग्बी, क्रिकेट, बास्केटबॉल, हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, ताइक्वांडो, जिम्नास्टिक, फुटबॉल एवं शतरंज सहित विभिन्न खेलों से जुड़े प्रतिभागी शामिल रहे।वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन अनमोल टांक ने किया।

इस अवसर पर द शटलर्स एकेडमी की ओर से उपेन्द्र सिंह गौतम, सुरेश गुप्ता, राजीव शाह, अरुणा चौहान, श्याम गोयल, कन्हैया शर्मा, उमेश पटेल, सौरभ पांडा, हितेश वर्मा, जयति चौहान एवं सुयश अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
द शटलर्स एकेडमी की ओर से कहा गया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का सम्मान केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और खेल के प्रति निष्ठा के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा-सा प्रयास है। संस्था का उद्देश्य है कि सम्मान और प्रोत्साहन की यह परंपरा प्रत्येक वर्ष निरंतर आगे बढ़ती रहे तथा रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और उचित मंच मिलता रहे।







