Homeदेश-राज्यविप्र फाउंडेशन व ब्राह्मण मारवाड़ी महिला समिति ने धूमधाम से मनाया मेघ...

विप्र फाउंडेशन व ब्राह्मण मारवाड़ी महिला समिति ने धूमधाम से मनाया मेघ मल्हार सावन उत्सव

spot_img

विविध मनभावन प्रतियोगिता का आयोजन

रायगढ़ – – होटल अंश इंटरनेशनल में विप्र फाउंडेशन और ब्राह्मण मारवाड़ी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में मेघ मल्हार सावन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विप्र फाउंडेशन की महिला जिला महामंत्री श्रीमती श्वेता शर्मा ने बताया कि सावन उत्सव को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक सावन झूला और सेल्फी जोन बनाया गया था, जहाँ सभी बहनों ने जमकर फोटो खिंचवाए।

कार्यक्रम में मनोरंजक खेल, रंगारंग प्रस्तुतियां, नृत्य-संगीत और सावन के गीतों पर सभी ने झूमते-गाते हुए उत्सव का आनंद लिया। प्रतिभागियों के लिए स्वादिष्ट नाश्ते और रात्रि भोज की व्यवस्था भी की गई थी।

उत्सव का मुख्य आकर्षण मिसेज तीज और मिस तीज का चयन रहा। इसमें मिसेज तीज का खिताब श्रीमती किरण शर्मा को और मिस तीज का खिताब सुश्री भावना शर्मा को दिया गया। ढेर सारे सरप्राइज गिफ्ट्स ने सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी बहनों ने विप्र फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती बीना शर्मा और ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे ही शानदार आयोजन की कामना की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments