अन्य गतिविधियाँ

दादीजी का भव्य मंगसीर उत्सव का भव्य आयोजन

भव्यता देने में जुटे दादी समिति के सदस्य        

 रायगढ़ – – प्रतिवर्ष की तरह श्री राणी सती दादी सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य मंगसिर उत्सव इस वर्ष  28 व 29 नवम्बर को दादी मंदिर गांधी गंज में आयोजित होगा। जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजिका आशा टाइटन ने बताया कि इस भव्य महोत्सव के लिए दादी समिति की सभी सदस्याएं पूरी सक्रियता से आयोजन की तैयारियों में जुटी हैं।

जिसके अंतर्गत 28 नवम्बर को मेहंदी उत्सव रखा है वही 29 नवम्बर को पूरी आस्था व पारम्परिक श्रद्धा से दादी जी का सिंगार, गजरा, चुनरी उत्सव मनाया जायेगा तत्पश्चात  दोपहर 3 बजे से देश की जानीमानी मधुर गायिका सुरभि बिजुरिका भजन व मंगल पाठ की प्रस्तुति देगी। मंगलपाठ के बाद दादी जी को 56 भोग अर्पित कर महाआरती की जावेगी व दादी प्रसाद श्रद्धालुओ में वितरित किया जाएगा।

वहीं अध्यक्ष श्रीमती दर्पना सिंघल के अनुसार प्रतिवर्ष पूरी श्रद्धा उत्साह से समिति द्वारा मनाने वाले मंगसिर उत्सव के लिये दादी भक्तों में जबरदस्त उत्साह रहता है दादी माँ के दरबार के दर्शन, पूजन,अर्चन के लिये नगर, जिले के अतिरिक्त निकटवर्ती ओडिशा से भी काफी संख्या में दादी भक्त इस आयोजन में पधारते है। श्री राणी सत्ती दादी सेवा समिति की कोषाध्यक्ष श्रीमती अनिता नरेडी ने दादी समिति की ओर से नागरिकों,धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ,दादी भक्तों से 29 नवम्बर को गांधी गंज दादी मंदिर में पधारकर मंगसिर दादी महोत्सव शामिल होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page