देश भर के अग्रबंधु होंगे शामिल
प्रांतीय अधिवेशन, दशम अग्रअलंकरण समारोह भी होगा संपन्न
रायगढ़ – – आगामी 19- 20 सितंबर को दो दिवसीय अग्र महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. सेवा, शक्ति और सामर्थ्य के संगम रूपी इस भव्य आयोजन में प्रांतीय अधिवेशन,दशम अग्र अलंकरण समारोह भी संपन्न होंगे। अग्रवाल सभा अंबिकापुर व सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के आतिथ्य मे होने जा रहे इस आयोजन मे छत्तीसगढ़ के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से अग्रवाल समाज के पदाधिकारी,समाज सेवी, उधमी युवा और महिला प्रतिनिधि शामिल होंगे।
वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के उपाध्यक्ष कमल मित्तल ने बताया कि उक्त भव्य आयोजन का उद्धघाटन आगामी 19 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा होगा.कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीयअध्यक्ष कुलभूषण मित्तल व राष्ट्रीय सरंक्षक सियाराम अग्रवाल करेंगे.समारोह मे छगशासन के पर्यटन- संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल,पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व स्वास्थ्यमंत्रीअमर अग्रवाल,पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंहअग्रवाल,बसना विधायक संपत अग्रवाल संजय अग्रवाल,सांसद चिंतामणी महराज सहित अनेक विशिष्टजन भी शामिल होंगे।

आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और सांसद चिंतामणि ने महाकुंभ के दोनों दिवस पर उपस्थित रहने की सहमति दी है उन्होंने प्रदेश से आने वाले अग्र बंधुओं के स्वागत,अभिनंदन में सहभागी बनने तथा आयोजन को यथा संभव सहयोग देने की भावना व्यक्त की है।
प्रांतीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि अग्र महाकुंभ को केवल एक औपचारिक अधिवेशन तक सीमित नहीं रखा गया है इसका उद्देश्य समाज की वर्तमान स्थिति पर गंभीर मंथन,संगठन की अधिक मजबूती,नई पीढ़ी की भागीदारी बढ़ाने तथा स्वस्थ संस्कार और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर समग्र चिंतन के लिए भी व्यापक मंच उपलब्ध कराना है.उनका कहना है कि सामाजिक और आर्थिक परिवेश में समाज की भूमिका,योगदान को नए सिरे से परिभाषित करने की आवश्यकता है।
राष्ट्रीय कार्यकारणी के बजरंग बीके बाबूलालअग्रवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष कमल मित्तल,नरेशअग्रवाल,जिला अग्रवाल संगठन अध्यक्ष तरुण अग्रवाल,महिला संगठन इकाई की विनीता अग्रवाल ने जिले व नगर के अग्रबंधुओं ,समस्त अग्र संगठनों,अग्र समाजसेवी, सभी संस्था प्रमुख को 19- 20 दो दिवसीय अग्र महाकुम्भ में अंबिकापुर पहुंचने का आव्हान किया है।







