30 मई को जिंदल ऑडिटोरियम में "मैं अनिकेत हूँ" नाटक का शानदार मंचन

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी की अभिनव पहल

रायगढ़ - - शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की अभिनव पहल से हिंदी नाटक 'मैं अनिकेत हूँ' का शानदार मंचन 30 मई को जिंदल ऑडिटोरियम में होगा। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन विनोद बट्टीमार ने बताया कि शहर के कला प्रेमियों के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी द्वारा आगामी 30 मई को शाम 7 बजे से शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में ओ.पी. जिंदल स्कूल ऑडिटोरियम में सुप्रसिद्ध हिंदी नाटक 'मैं अनिकेत हूँ'का मंचन किया जाएगा।

नाटक की खासियत - - अध्यक्ष रोटेरियन कमलेश अग्रवाल व सचिव डॉ सतीश अग्रवाल ने बताया कि" मैं अनिकेत हूँ' न्याय एवं संवेदना से परिपूर्ण एक मार्मिक कहानी है। नाटक का दिग्दर्शन प्रसिद्ध रंगकर्मी शशि वरवडकर कर रहे हैं। यह नाटक समाज के ज्वलंत मुद्दों को छूते हुए दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगा।वहीं इस भव्य आयोजन में महाराष्ट्र मंडल, रायपुर का विशेष सहयोग है। महाराष्ट्र मंडल छत्तीसगढ़ में मराठी रंगमंच और हिंदी नाटकों को बढ़ावा देने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं।

कला संस्कृति को बढ़ावा देना है - - वहीं रोटरी स्टील सिटी अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने कहा कि "हमारा उद्देश्य सिर्फ समाज सेवा नहीं, बल्कि शहर में कला-संस्कृति को भी बढ़ावा देना है। 'मैं अनिकेत हूँ' जैसा सशक्त नाटक रायगढ़ के लोगों को एक नई सोच देगा। वहीं इस शानदार कला मंचन कार्यक्रम में सभी शहरवासी सपरिवार आमंत्रित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाकर इसकी महत्ता को जन - जन तक संप्रेषित करें। वहीं " मैं अनिकेत हूँ" नाटक मंचन के आयोजन को भव्यता देने में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के अध्यक्ष रोटेरियन कमलेश अग्रवाल, सचिव डॉ सतीश अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन विनोद बट्टीमार सहित सभी सदस्यगण जुटे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page