छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन रायगढ़ महिला जिला अध्यक्ष बनीं मोना-अमित शर्मा

रायगढ़ - - छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन रायगढ़ ने विगत 25 अक्टूबर को होटल जोहल पैलेस में छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला अध्यक्ष आरती सिंह व जिलाध्यक्ष कमल शर्मा की विशेष उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया और सर्व सम्मति से सदस्यों ने छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन रायगढ़ महिला जिलाध्यक्ष के लिए शहर की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती मोना अमित शर्मा को चुना।

वहीं जिलाध्यक्ष पद पर श्रीमती मोना अमित शर्मा की नियुक्ति होने से सभी सदस्यों ने बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, जिलाध्यक्ष कमल शर्मा, अमित शर्मा, सरोज कुमार गुप्ता, गीता नायक, रानू घोष, पुष्पा चौहान, अरुण कुमार झा,पवन कुमार शर्मा, संतोष कुमार श्रीवास, विवेकानंद दुबे, रमा चतुर्वेदी सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page