नमो नारायणी उत्सव समिति कोरबा का रायगढ़ आगमन

रायगढ़ - - दो दिवसीय नमो नारायणी उत्सव के लिये नमो नारायणी समिति कोरबा के सदस्यों का आगमन हुआ। जिनका अध्यक्ष दर्पना सिंघल व संयोजिका आशा टाइटन ने स्वागत किया। वहीं सर्वप्रथम नमो नारायणी समिति कोरबा व दादी समिति ने दादी के जयकारे के साथ पूजा अर्चना की व समधुर भजन की प्रस्तुति हुई व नमो नारायणी उत्सव के बारे में कोरबा से पधारे सदस्यों ने सविस्तार से बताया और सभी सदस्यों व श्रद्धालु दादी भक्तों को दो दिवसीय उत्सव में शामिल होने के लिए स्नेह भरा आमन्त्रण दिया।

वहीं दादी समिति रायगढ़ के स्वागत सत्कार से अभिभूत नमो नारायणी  समिति ने आभार प्रकट किया। दादी समिति रायगढ़ ने उत्सव के आमंत्रण के लिए नमो नारायणी समिति कोरबा को  धन्यवाद दिया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page