अन्य गतिविधियाँ

17 को श्री गोगा नवमी मेला और भव्यता से निकलेगी छड़ी निशान यात्रा

रायगढ़ – – प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री गोगा नवमी बड़ी धूम धाम से मनाई जाएगी। नवमी के इस पावन अवसर पर श्री जाहरवीर गोगा बाबा की पवित्र छड़ी निशान यात्रा आगामी 17 अगस्त दिन रविवार को दोपहर 4 बजे गौरीशंकर मंदिर रोड स्थित अग्रोहा भवन से पूजा करने के बाद श्री गोगा मेड़ी मंदिर में चढ़ाने के लिए बड़ी धूम धाम से निकाली जावेंगी। प्रतिवर्ष की भाती जूटमिल स्तिथ श्री गोगा मेड़ी मंदिर में भव्य मेला का आयोजन भी किया गया है।

भव्यता से निकलेगी निशान यात्रा – – वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शक्ति अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष की भाती इस वर्ष भी बाबा की मुख्य छड़ी के साथ गुरु गोरखनाथ जी की भी विशेष छड़ी बड़ी धूम धाम से निकाली जा रही है। इसके अलावा बिलासपुर से धुमाल बैंड, धोल, कर्मा बाजा, जगह जगह पुष्प वर्षा, आतिशबाजी आदि की व्यवस्था भी यात्रा की भव्यता देने के लिए की गई है।

राखी चढ़ाएंगे भक्तगण – – गोगा नवमी के अवसर पर सभी भक्तगण अपनी अपनी बंधी हुई राखी भी चढ़ाते हैं।वहीं शक्ति अग्रवाल ने समस्त शहरवासियों से अनुरोध किए हैं कि इस पवित्र छड़ी यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें। वहीं जो भी श्रद्धालु भक्त छड़ी (निशान) उठाना चाहते है वे अधिक जानकारी के लिए रजत बैजिणिया (मोंटी) 8225888885, शक्ति अग्रवाल (DPS) 9165533333 से संपर्क कर सकते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page