क्रिकेट किंगडम विरुद्ध जीसीए के मध्य खेला गया मैच

रायगढ़ - - गुरुकुल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंदर 14 ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का मैच क्रिकेट किंगडम विरुद्ध जीसीए के मध्य खेला गया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कोच महेश दधीचि ने बताया कि जीसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 27 ओवर में 247 रन बनाएं जीसीए की तरफ से सबसे ज्यादा रन अंकुश 82 रन बनाएं वहीं शौर्य सिंह ने 27 रनों की पारी खेली और आरव शर्मा ने 22 रन बनाएं क्रिक किंगडम की तरफ से विवेक ने 6 ओवर में 51 रन देकर चार विकेट लिए और वही आवेश और गौरव ने दो-दो विकेट लिया। वहीं आज के मैच के अंपायर आदित्य शर्मा एवं मलय आईच थे थे और स्कोर की भूमिका में आदर्श गुप्ता एवं नीतीश साहू थे कल का मैच संस्कार क्रिकेट अकादमी विरुद्ध ओपी जिंदल क्रिकेट अकादमी घरघोड़ा के मध्य खेला जाएगा। 247 रनो का पीछा करने उतरी क्रिककिंगडम की टीम मात्र 55रनों मै आल आउट हो गई । जिसमें पीयूष के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा पार नहीं किया । गुरुकुल की ओर से अंकुश ने 5 विकेट लिए और विकास ने 3 विकेट लिए इसी तरह आज का मैच गुरुकुल ने 192 रनों से अपने नाम किया । आज के मन ऑफ द मैच अंकुश रहे जिसने 46 गेंदों में 82 रन साथ ही 5 विकेट लेकर पंजा भी खोला ।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page