अन्य गतिविधियाँ

रेलवे स्टेशन में लायंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन ने मधुमेह परीक्षण शिविर लगाया

शिविर में रेल्वे कर्मचारी ,यात्री , कुली सहित 103 व्यक्तियों ने लाभ लिया

रायगढ़ – – लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन ने अपने वैश्विक सेवा गतिविधि को दृष्टिगत रखते हुये रायगढ़ रेलवे स्टेशन में नि:शुल्क मधुमेह जागरूकता सह परीक्षण शिविर का आयोजन किया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अध्यक्ष पुरंजन पटेल ने बताया कि मिड टाउन ने यह निर्णय लिया है की मधुमेह जागरूकता हेतु विभिन्न सामुदायिक स्थानों यथा बस स्टेंड, रेलेवे स्टेशन मार्केट प्लेस जैसी जगहों पर शिविर लगाए जाएँगे, जिससे आम नागरिक इस भयावह बीमारी के प्रति समय पर सचेत हो सकें तथा उसके निवारण के प्रति जागरूक हों।       रेलवे स्टेशन के निशुल्क मधुमेंह परीक्षण शिविर में चिकित्सक गणों में स्वास्थ्य केंद्र बिंझकोट के प्रभारी चिकित्सक डॉ प्रशांत सक्सेना ने अपनी सलाहकार सेवाएँ दीं, तथा रेलवे के मेडिकल ऑफिसर डॉ पीयूष एवं स्वास्थ्य केंद्र लोईंग से श्रीमती डॉली निषाद-सी एच ओ,  कु॰ मनीषा मिंज -आर एच ओ ने अपनी सेवाएँ दीं। शिविर को सफल बनाने में रेलवे के प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर में कुल 103 व्यक्तियों  जिसमें प्रमुख रूप से यात्री गण,आटो रिक्शा चालक, कुली, रेलवे स्टॉफ तथा अन्य आम नागरिकों नें लाभ उठाया। शिविर में रक्त परीक्षण के साथ-साथ ब्लड प्रेशर की भी जांच की गयी तथा जरूरत के अनुसार औषधियाँ सुझाई गईं। शिविर के आयोजन के संबंध में अध्यक्ष पुरंजन पटेल नें बताया की क्लब भविष्य में भी ऐसी सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध है।वहीं शिविर को सफल बनाने में रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ, लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन के अध्यक्ष लायन पुरंजन पटेल, कार्यक्रम अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट डाइरेक्टर सीएसआर एमजेएफ ला डॉ॰ दयानंद अवस्थी,लायन ओमप्रकाश अग्रवाल ओमी, लायन अरुण बेरीवाल ,लायन विनोद कुमार अग्रवाल अजंता, लायन राजेश कुमार अग्रवाल आरडीएस, रीज़न चेयर पर्सन लायन लता अग्रवाल, जोन चेयर पर्सन सी ए लायन मनोज कुमार अग्रवाल, लायंस क्लब प्राइड से लायन मनीषा ऋषि वर्मा आदि का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page