आनन्द मार्ग विधि से शिशु का अन्नप्राशन एवं नामकरण संस्कार सम्पन्न

रायगढ़ - - विगत 14 फरवरी को कोलता समाज सामुदायिक भवन में आनन्द मार्ग के तत्वावधान में शिशु का अन्नप्राशन एवं नामकरण संस्कार भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ “बाबा नाम केवलम्” महामंत्र के तीन घंटे के अखण्ड कीर्तन से हुआ।अवधूतिका आचार्या आनन्द स्नेहमया, ब्रह्मचारिणी सन्निधि आचार्या एवं आचार्य प्रियदर्शी ब्रह्मचारी द्वारा आनन्द मार्ग की विधि से शिशु को प्रथम अन्न ग्रहण कराया गया तथा उसका नामकरण अद्वैत देव किया गया। इस अवसर पर शिशु के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।

अवधूतिका स्नेहमया ने कहा कि अन्नप्राशन संस्कार शिशु के जीवन में सात्त्विकता, अनुशासन एवं मानव मूल्यों की स्थापना का प्रथम कदम है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं शांति मंत्र के साथ हुआ।रायगढ़ सहित बिलासपुर, खपरी, विष्णुपाली, टिनमिनी, गौतमा, रिसोरा, लाखा एवं आसपास के ग्रामों से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आयोजक श्री क्षितिभूषण गुप्ता एवं श्रीमती गीता गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। आनन्द मार्ग प्रचारक संघ, रायगढ़ भुक्ति के भुक्ति प्रधान जनरल गौतम प्रधान ने बताया कि 13 से 15 मार्च को अमझर रोड, जमालपुर में आयोजित आनन्द मार्ग धर्म महासम्मेलन में आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत के प्रवचन तथा , साधना एवं कीर्तन का लाभ लेने हेतु सभी को आमंत्रित किया गया है।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page