आंगनबाड़ी केंद्र केराकछार में वजन त्योहार का हुआ आयोजन

रायगढ़ --कोरबा (रामपुर)।करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत  केराकछार के आंगनबाड़ी केंद्र में महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी करतला कीर्ति कुरियन जैन के मार्गदर्शन में वजन त्योहार का आयोजन किया गया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सुरेश पटेल ने बताया कि वजन उत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक विकास की नियमित निगरानी करना एवं कुपोषण की रोकथाम सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम में सरपंच टिकेश्वर राठिया मुख्य अतिथि के रूप में  शामिल हुए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों का नियमित वजन मापन कुपोषण से मुक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पालकों से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और शासन की योजनाओं का लाभ लेने कहा। सेक्टर सुपरवाइजर प्रियंका लकड़ा ने बताया कि वजन त्योहार के दौरान बच्चों की लंबाई वजन जांच,कुपोषण की पहचान तथा गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं में एनीमिया के स्तर में सुधार  के लिए  विशेष जांच के साथ पोषण जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण सलाह सहायता दी जा रही है। इसका उद्देश्य सभी वर्गों के लाभार्थियों को उचित पोषण की जानकारी उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में सेक्टर मेडिकल ऑफिसर पीएचसी केराकछार एस के मांझी ने गर्भवती माताओं की नियमित जांच व  किशोरी बालिकाओं में एनीमिया रोकने , संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने तथा स्वच्छता के महत्व संबंधी उपयोगी जानकारी दी। एएनएम नागेश्वरी कंवर एवं स्वास्थ्य स्टाफ द्वारा गर्भवती,किशोरियों में खून की जांच,दवाएं एवं हितग्राहियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं दी गई। कार्यक्रम में उपसरपंच देवकुमार राठिया,प्रधानपाठक समारु राम पात्रे,  एम टी महाबीर प्रसाद,  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शकुंतला राठिया,ईश्वरी राठिया,राजकुमारी राठिया,संतोषी, प्रभाती, सरिता , चित्ररेखा , रामकुंवर, भवंती, सहोदरा, सुकमती,हेमबाई, कमला स्वास्थ्य मितानिन, सहायिका, गर्भवती किशोरी, शिशुवती माताएं सभी हितग्राही उपस्थित रहे।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page