अंडर 14 के बच्चे 30 से दिखाएंगे अपने क्रिकेट का जलवा

रायगढ़ - - गुरुकुल क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष सलीम निहारिया ने बताया है की गुरुकुल क्रिकेट अकादमी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंडर 14 ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है यह आयोजन 30 नवंबर से आईटीआई के मैदान में खेला जाएगा इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में लड़कों के साथ लड़कियां भी टीम में खेलेंगी यह प्रतियोगिता रायगढ़ जिले के टीमों के मध्य खेली जाएगी यह प्रतियोगिता 30 30 ओवरों की होगी इस प्रतियोगिता को करने का उद्देश्य गुरुकुल क्रिकेट अकादमी का यह है की इन बच्चों को जितना ज्यादा हो सके मैच प्रेक्टिस दी जाए तभी यह बच्चे आगे चलकर क्रिकेट जगत में अपना नाम और जिले का नाम रोशन करेंगे इस प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले की ओपी जिंदल एकेडमी घरघोड़ा जिंदल स्कूल जावेद मेमोरियल क्रिकेट अकादमी संस्कार क्रिकेट अकादमी और गुरुकुल की टीम में भाग लेंगे यह प्रतियोगिता लिग आधार पर खेली जाएगी आपको यह बता दें यह प्रतियोगिता का शानदार सातवां वर्ष है इस प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है आप सभी खेल प्रेमी से अनुरोध है कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने आप सभी मैदान में बच्चों की हौसला अफजाई के लिए जरूर आएं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page