आज 24 से श्याम बगीची में भव्य ऐतिहासिक पांच दिवसीय झूला उत्सव का आयोजन

भव्यता देने में जुटे श्री श्याम सदस्यगण

रायगढ़ - - पूरे छत्तीसगढ़ व भारत देश में श्री श्याम मंडल द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला की विशिष्ट ख्याति है और पूरे पांच दिनों तक ऐतिहासिक एवं भव्यता के साथ श्याम बगीची परिसर में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। वहीं इस बार भी श्री श्याम मंडल अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा के विशेष मार्गदर्शन में आगामी 24 से 28 अगस्त तक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी श्याम बगीची परिसर में चल रही है व लगभग सौ से अधिक श्रद्धालुगण व सहयोगीगण समर्पित हैं ।

बनाए गए हैं भव्य पंडाल - - श्री श्याम मंडल अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा ने बताया कि इस बार भी सभी सदस्यों के सहयोग से आयोजन को भव्यता दी जा रही है। श्याम बगीची परिसर में 15 हजार स्क्वेयर फीट में भव्य वाटरप्रूफ पंडाल बनाए गए हैं। साथ ही पूरे परिसर को सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी से अपडेट किया जाएगा ताकि दर्शनार्थ करने आए श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

विशेष आकर्षण स्वचालित झांकी - - श्री लेंध्रा ने बताया कि मनभावन झांकियों के अंतर्गत मंदिर परिसर में तीन झांकियां लड्डू गोपाल, राधा - कृष्ण, बांके बिहारी की लगाई जा रही है। इसी तरह विशाल वाटर प्रूफ बनाए गए पंडाल में भगवान गणेश, कान्हा दही बिलोवन, कालिया मर्दन, गीता उपदेश, सुदर्शन चक्र, श्री कृष्ण जन्म सहित अनेक मनभावन स्वचालित झांकियां लगाई गई है। इसी तरह विशेष आकर्षण भगवान रामजी, राधाकृष्ण, श्री कृष्ण महारास, भोला बने मदारी की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।

पूज्य अग्निशिखा महाराज करेंगे शुभारंभ - - आगामी 24 अगस्त की शाम पांच बजे श्याम बगीची परिसर में जन्माष्टमी झूले का शुभारंभ पूज्य चैतन्य अग्निशिखा महाराज के करकमलों से होगा। वहीं श्री लेंध्रा ने बताया कि शुभारंभ के पश्चात पूज्य चैतन्य अग्निशिखा महाराज के आशीर्वाद व सानिध्य में श्री श्याम मंडल के नवीन सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य शपथ भी लेंगे। इसी तरह आगामी 26 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को ऐतिहासिक एवं यादगार ढंग से मनाया जाएगा व झांकियों की प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुला रहेगा।

भव्यता देने में जुटे सदस्यगण - - पांच दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व मेला उत्सव को भव्यता देने में श्री श्याम मंडल अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा, सचिव सुनील अग्रवाल वकील, उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र बेरीवाल, सह सचिव विजय बंसल, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य अनिल गर्ग, बसंत पालीवाल, डॉ गौतम शर्मा, गजेंद्र गर्ग, जगदीश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण शर्मा, महेश सिंघानिया, नरेंद्र रतेरिया, नितेश अग्रवाल, शिव थवाईत। आनंद गर्ग, विनोद अग्रवाल, दीपक गर्ग, गुलाब डालमिया, हर विलास अग्रवाल, हेमंत शर्मा, जयप्रकाश गोयल, कैलाश सावडिया, कमल अग्रवाल, ललित बोंदिया, महावीर अग्रवाल, मुकेश गोयल, टिंकू अग्रवाल, राजेन्द्र केडिया, राजेश बोरवेल, रवि शर्मा, सचिन बंसल, संजय अग्रवाल, सुनील बंसल सहित अनेक सदस्यगण जुटे हैं ।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page