गेड़ी चढ़कर त्योहार का लिए आनंद

रायगढ़ - - छत्तीसगढ़ के पारम्परिक पर्व व साल का प्रथम पर्व हरेली गेड़ी तिहार को पूर्व पार्षद लालचंद यादव के नेतृत्व में बोरईदादार व विनोबा नगर के सम्माननीय व गणमान्य लोगों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। वहीं सर्व प्रथम वार्ड के बैगा ने ग्राम देवता मां मांनकेशरी ठाकुरदेव को शुद्ध जल और दूध से अभिषेक करा कर वार्डवासियों के साथ पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर पूरे वार्ड तथा छत्तीसगढ़ राज्य व देश में सुख शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उत्साही युवकों ने गेड़ी चढ़ कर तथा एक दूसरे को प्रसाद खिलाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। वहीं लोगों ने श्रद्धा व उत्साह के साथ यादगार ढंग से हरेली त्योहार को मनाया।










