रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की पहल
रायगढ़ - - रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर ने एक बार फिर रायगढ़ रोटरी क्लब संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी के विशेष मार्गदर्शन में समाज सेवा की मिसाल पेश की है। क्लब द्वारा शहर के उन सर्प मित्रों का सम्मान किया गया जो अपनी जान जोखिम में डालकर नागरिकों की रक्षा करते हैं। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए क्लब सचिव नयन अग्रवाल ने बताया कि विगत दिवस सर्प मित्रों की सुरक्षा और उनकी निःस्वार्थ सेवा भावना को सम्मान देने के उद्देश्य से क्लब की ओर से उन्हें सुरक्षा सामाग्री प्रदान किए । इसके तहत दस्ताने, सुरक्षा जूते एवं स्नेक स्टिक भेंट की गईं ताकि रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्र खुद को सुरक्षित रख सकें। यह सम्मान कार्यक्रम संजीवनी नर्सिंग होम परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के सभी सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही। वहीं सचिव नयन अग्रवाल ने कहा कि यह एक छोटा सा प्रयास है उन वीर साथियों के लिए जो हमारी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर रहते हैं। अक्सर सर्प मित्र सीमित संसाधनों में काम करते हैं। क्लब का मानना है कि जो समाज की रक्षा करते हैं, उनकी सुरक्षा करना हमारा दायित्व है। इसी तरह रोटरी क्लब सदस्यों ने भविष्य में भी सर्प मित्रों के सहयोग एवं जनहित के अन्य सेवा कार्यों को प्राथमिकता से करने का संकल्प दोहराया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव नयन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष उमेश थवाईत सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।







