आध्यात्म

विप्र समाज की युवतियों व महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुति

बाल मंदिर में परशुराम जन्मोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

रायगढ़ – – भगवान परशुराम जन्मोत्सव को शहर के ब्राम्हण सेवा समिति और मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति के सभी सदस्यगण हर वर्ष बड़ी श्रद्धा से मनाते  आ रहें हैं।  विप्र समाज के बच्चों, युवतियों व महिलाओं के स्वस्थ मनोरंजन के लिए शहर के बाल मंदिर में विगत 14 से 16 अप्रैल तक मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें समाज के बच्चे, युवतियां व महिलाएँ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

आज हुई विविध प्रतियोगिताएँ – – भगवान परशुराम जन्मोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दूसरे दिन शाम पांच बजे बाल मंदिर परिसर सांस्कृतिक मंच में मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की सभी सदस्यों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना व महाआरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं कार्यक्रम के अन्तर्गत समाज की महिलाओं और युवतियों के लिए मेंहदी लगाओ, नारियल सजाओं, दुल्हन सजाओं, बुजुर्गों का आनंद, बेलून सजाओ, मस्तानी हौजी, बिंदी लगाओं, चम्मच से चना उठाओं, म्यूजि़कल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगाया व इस आयोजन की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page