अन्य गतिविधियाँ

बाल मंदिर में परशुराम जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आगाज़

विप्र समाज के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी को किया मुग्ध

रायगढ़ – – भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को शहर के ब्राह्मण सेवा समिति और मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अभिनव पहल से हर वर्ष बड़ी श्रद्धा व भव्यता के साथ मनाया जाता है। साथ ही समाज के बच्चों, युवतियों व महिलाओं के लिए जयंती की खुशी में विगत पांच दिनों तक मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। इस बार भी जन्मोत्सव की खुशी में 14 से 19 तक पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ आज 14 अप्रैल की शाम शहर के बाल मंदिर स्कूल परिसर में ब्राह्मण सेवा समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, मारवाड़ी महिला ब्राम्हण सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती मीरा विजय वीरभान शर्मा व समिति की सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना व महाआरती कर मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन – – पांच दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले दिन विप्र समाज के बच्चों ने भगवान परशुराम जी की वेशभूषा में सज धजकर बाल मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के खूबसूरत मंच में अपनी शानदार प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं इस कार्यक्रम के अन्तर्गत समाज के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मेमोरी गेम, मटका फोड़ो हनुमान चालीसा सुनाओ व स्ट्रॉ गेम का आयोजन किया गया।जिसमें सभी प्रतिभागी बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

19 को शोभायात्रा – – इसी तरह आगामी कार्यक्रम के अंतर्गत म्यूजिकल चेयर, बोरा दौड़ प्रतियोगिता, बालक बालिकाओं के लिए प्रतियोगिता व 15 अप्रैल को शाम 4 बजे से मेहंदी प्रतियोगिता, मेमोरी गेम, दुल्हन सजाओं, मटका फोड़ो मस्तानी हौजी, हनुमान चालीसा सुनाओ, बैलुन गेम, स्ट्रा गेम, बिंदी लगाओं प्रतियोगिता, चम्मच से चना उठाओं प्रतियोगिता,नारियल सजाओं, म्यूजिकल चेयर व बुजुर्गो का आनंद का आयोजन होगा। इसी तरह ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि रायगढ़ में निवासी सर्व ब्राह्मण जनों के साथ भगवान परशुराम जी का 19 अप्रैल रविवार को सुबह परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना हवन एवं शाम को सर्व ब्राह्मण परिवार रूपी शोभायात्रा शाम 5 बजे मंदिर से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए भगवान परशुराम मंदिर में समापन होगी। उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं ब्राह्मण सेवा समिति ने पूरे समाज से अपील की है की शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page