आध्यात्म

आयकर संहिता 2025 पर मेगा टेक्निकल सेमिनार सफलता पूर्वक संपन्न

रायगढ़ – –  इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायगढ़ शाखा के तत्वावधान में कल, 27 फरवरी को स्थानीय होटल अंश इंटरनेशनल में आयोजित ‘मेगा टेक्निकल सेमिनार’ भव्य रूप से संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और टैक्स विशेषज्ञों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सेमिनार की मुख्य विशेषताएं– कार्यक्रम के अन्तर्गत बजट 2026 के आयकर सुधार और 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नए आयकर अधिनियम 2025 (आयकर संहिता 2025) के विभिन्न प्रावधानों और उनके भविष्य में पड़ने वाले प्रभावों पर गहन चर्चा की गई। वहीं मुख्य वक्ता रायपुर के विख्यात सीए और शिक्षक साक्षी गोपाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपनी सरल शैली में नए टैक्स कोड की पेचीदगियों को समझाया और प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए।कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक गर्ग ने किया।

इनका रहा योगदान – – शाखा के मीडिया प्रमुख राहुल अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस गरिमामय आयोजन को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संतोष टिबरेवाल, उपाध्यक्ष संजय सोनी, सचिव  मानस बंसल, कोषाध्यक्ष वंश अग्रवाल एवं तेजस्वी नरेडी, और सेमिनार संयोजक श्री प्रियेश अग्रवाल का विशेष सराहनीय योगदान रहा। वहीं इस सेमिनार में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, टैक्स प्रैक्टिशनर्स और विद्यार्थियों ने भाग लेकर नए कर नियमों के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page