संजीवनी नर्सिंग में लोगों को मिल रही नव जीवन की संजीवनी

चिकित्सकीय सेवा व शानदार सफलता के सुखद 21 बरस रायगढ़ – – चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में शहर का सुप्रसिद्ध नर्सिंग होम ने मरीजों की सेवा में अपना विशिष्ट पहचान बनाया। जिसकी ख्याति पूरे जिले में है। वहीं संजीवनी नर्सिंग होम की स्थापना शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मातुराम अग्रवाल व उनके सुयोग्य सुपुत्र मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी समाज सेवी पुरुषोत्तम अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में नवआयाम दिया गया था। जिसका विगत 9 जनवरी 2005 को शहर के गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति में शुभारंभ हुआ था और चिकित्सकीय सेवा के दो दशक शानदार सफलता के साथ व्यतीत हुए। वहीं अब आधुनिक चिकित्सा संसाधनों से संजीवनी नर्सिंग होम को अपडेट किया गया है। जिसका चिकित्सकीय लाभ समाज के लोगों को मिल रहा है। वहीं चिकित्सा सेवा के 21 बरस की खुशी में विगत 9 जनवरी की शाम को संजीवनी परिसर को खूबसूरत गुब्बारे से सजाया गया और यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


दीप प्रज्वलन से शुभारंभ – – कार्यक्रम का शुभारंभ परिवार के वरिष्ठ सदस्य सागरमल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल पीआरए व समाजसेवी व संजीवनी नर्सिंग होम के डायरेक्टर पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी ने स्व टिल्लू अग्रवाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। इसके पश्चात उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने पुरुषोत्तम अग्रवाल,रोटरी क्लब सचिव नयन अग्रवाल व तरुण अग्रवाल को गुलदस्ता देकर उज्जवल भविष्य और प्रगति की आत्मीय शुभकामनाएं दिए।

आधुनिक सुविधा से अपडेट हो रहा संजीवनी – – संजीवनी नर्सिंग होम के डायरेक्टर पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बड़ी विनम्रता से कहा कि समाज के लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से इसको नवआयाम दिया गया था आज समाज के सभी लोगों के सकारात्मक सहयोग और चिकित्सक विशेषज्ञों की सेवा से दो दशक सुखद क्षण और कामयाबी के साथ व्यतीत हुए। हमें विश्वास है। यूँ ही सभी का सदैव सकारात्मक सहयोग भविष्य में भी मिलेगा। वहीं जिलेवासियों को और भी बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के प्रयोजन से आधुनिक उच्च चिकित्सकीय संसाधनों व ऑपरेशन मशीन से नर्सिंग होम को अपडेट किया जा रहा है। जिसका लाभ जल्द ही भविष्य में समाज के लोगों को चिकित्सकीय दृष्टि से मिलेगा।

इनकी रही उपस्थिति – – संजीवनी नर्सिंग होम के 21वें बरस में प्रारंभ की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक प्रो अंबिका वर्मा, प्रो रामजी लाल अग्रवाल, डॉ के एन पटेल, डॉ अनिल तिर्की, डॉ मालती कुमारी, डॉ पी के गुप्ता, डॉ गणेश पटेल, वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया, युवराज सिंह आजाद, विनय पांडेय, हरिशंकर गौरहा, टिंकू देवांगन, समाजसेवी मुकेश मित्तल कलानोरिया, रोटरी क्लब ग्रेटर के सभी सदस्यगण, अग्रसेन सेवा संघ के सदस्यगण, संजीवनी नर्सिंग होम टीम के सभी सदस्यगणों सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए हाई टी की व्यवस्था की गई थी। इसके पश्चात बेहद खुशनुमा माहौल में कार्यक्रम का समापन हुआ।


