जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट संपन्न, संस्कार स्कूल बना खेल प्रतिभाओं का मंच

रायगढ़ - - रायगढ़ किकबॉक्सिंग संघ के सचिव अमरदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्कार पब्लिक स्कूल, रायगढ़ में जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने कौशल, शक्ति और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिले में किकबॉक्सिंग तेजी से लोकप्रिय हो रही है और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन संस्कार पब्लिक स्कूल के संचालक  रामचंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में खेलों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि उनके विद्यालय में किकबॉक्सिंग के साथ-साथ ताइक्वांडो, योग, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल और क्रिकेट जैसे विभिन्न खेलों का नियमित संचालन किया जाएगा, ताकि बच्चों को खेलों के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य मिल सके। प्रतियोगिता का समापन समारोह अनिल  रतेरिया की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि किकबॉक्सिंग जैसी प्रतिस्पर्धाएँ युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और साहस विकसित करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।इस चैंपियनशिप में म्यूजिकल फॉर्म, पॉइंट फाइट, लाइट कॉन्टैक्ट, फुल कॉन्टैक्ट, किक लाइट, लो किक और K1 जैसे विभिन्न इवेंट शामिल थे।

विजेता खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाएंगे।कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी एवं गोल्ड मेडलिस्ट ममता सिंह ठाकुर, इंटरनेशनल रेफरी प्रणय शंकर शुक्ला, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज केसरा, हरि यादव, महेंद्र, सुमित सिंह और ईशान की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। वहीं, किकबॉक्सिंग संघ के संस्थापक जय कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और खेलों को बढ़ावा देने हेतु अपना सहयोग देने का संकल्प दोहराया। जिला किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष सरनदीप ने भी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और उन्हें निरंतर मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। राज्य किकबॉक्सिंग संघ के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।यह आयोजन जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page