श्रीमती वसंत बेन का दुखद निधन

रायगढ़ - - शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति राजेश ठक्कर मीना गुजराती होटल की माताश्री श्रीमती वसंत बेन जी ठक्कर ( पत्नी स्व. विश्राम मेघ ठक्कर ) का आज दिनांक 21 जुलाई शाम स्वर्गवास हो गया है । श्रीमती वसंत बेन जी ठक्कर बहुत ही धार्मिक और दयालु महिला थीं । वे हमेशा गरीबों और जरूरत मन्दों को हमेशा भोजन कपड़ा का दान करते रहती थी । श्रीमती वसंत बेन ठक्कर राकेश ठक्कर की माता और अधिवक्ता देवांशू ठक्कर , ओम ठक्कर और सोमेश ठक्कर की दादी मां थी । उनके निधन से सभी दरोगापारा क्षेत्र और परिचितों में शोक व्याप्त है । ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें । भगवान उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ब्रम्हलीन श्रीमती वसंत बेन ठक्कर की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान काली बाडी दरोगापारा से कया घाट मुक्ति धाम के लिए कल दिनांक 22 जुलाई को सुबह 09 बजे निकलेगी ।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page