अग्रोहा में एक दिवसीय इंद्रधनुष प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

दिव्य शक्ति प्रमुख कविता बेरीवाल की पहल

रायगढ़ - - शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था दिव्य शक्ति ने संस्था प्रमुख कविता बेरीवाल के विशेष मार्गदर्शन में सावन माह में होने वाले प्रमुख तीज पर्व को ध्यान में रखते हुए साथ ही श्रद्धालु महिलाओं को जरुरतमंद मनपसंद चीजों की उपलब्धता कराने के उद्देश्य से अग्रोहा भवन में एक दिवसीय इंद्रधनुष प्रदर्शनी का आयोजन विगत गुरुवार 17 जुलाई को किया गया ।

मनभावन चीजों की लगी प्रदर्शनी - - दिव्य शक्ति प्रमुख कविता बेरीवाल ने बताया कि इस प्रदर्शनी के अंतर्गत एक ही छत के नीचे ढेर सारी वस्तुएँ इनमें राखी , हैण्डमेड कैंडल्स, चॉकलेट  कपड़े , कॉर्ड सैट ,लड्डू गोपाल की पोशाक ,झूला ,इमिटेशन ज्वेलरी ,बंदनवार , बैग , बेडशीट ,दोहड, हेंडमेड आइटम इत्यादि की प्रदर्शनी लगाई गई। जो सुबह 11 से रात्रि 8 बजे तक चली। वहीं इस प्रदर्शनी में 21 स्टॉल लगे थे। जिनमें मनभावन आइटम कम रेंज में उपलब्ध थे। वहीं इंद्रधनुषी प्रदर्शनी को लोगों ने बेहद पसंद किया व कविता बेरीवाल के इस पहल की सभी ने सराहना की।

लोगों का मिला सकारात्मक सहयोग - - कविता बेरीवाल ने कहा कि खासकर यह इंद्रधनुष प्रदर्शनी युवतियों व महिलाओं के लिए आने वाले तीज त्योहार पर्व को देखते हुए उनको सुविधा देने के लिए लगाई गई थी। प्रदर्शनी को लोगों का बेहद सकारात्मक सहयोग मिला। इसके लिए शामिल सभी लोगों के विशेष बधाई। वहीं प्रदर्शनी को सफल बनाने में सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page