मेरे भारत की बेटी, छत्तीसगढ़ नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित हुई मोनिका इजारदार

छत्तीसगढ़ उडान नई दिशा संस्था की विशेष पहल

रायगढ़ - - छत्तीसगढ़ उडान नई दिशा संस्था ने विगत 8 जून रविवार शाम 4 बजे से रात 8:00 बजे तक महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में संस्था की संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष निधि चंद्राकर के विशेष मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग विधा से जुडीं समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नारी के सम्मान में भव्य आयोजन किया। वहीं इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अर्द्धागिंनी श्रीमती कौशिल्या देवी साय एवं छत्‍तीसगढ़ के डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की विशेष अतिथि उपस्थित हुए। जिनके सानिध्य में आयोजन को भव्यता मिली।

कार्यक्रम की खासियत - - कार्यक्रम की यह खासियत रही कि इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ महान नारी शक्ति सम्मान, हमर संगवारी सम्मान, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (भारत की नारी शक्ति के संघर्ष की कहानी महिलाओं द्वारा प्रस्तुति) व यह आयोजन नारी सशक्तिकरण के प्रति सम्मान और प्रेरणा का संदेश रहा। वहीं छत्तीसगढ़ उडान नई दिशा संस्था द्वारा आयोजित "मेरे भारत की बेटी" छत्तीसगढ़ नारी शक्ति सम्मान के  गरिमामय भव्य आयोजन के अंतर्गत पूरे छत्तीसगढ़ से अलग - अलग विधा से जुडी हुईं समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देकर प्रदेश व राज्य का मान बढ़ाने वाली समाज की नारी शक्तियों को श्रीमती कौशिल्या देवी साय व प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने सम्मानित किया व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

शहर की मोनिका इजारदार हुईं सम्मानित - - इसी गरिमामय सम्मान समारोह में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित शहर की मोनिका इजारदार को भी समाज की महिलाओं के हित में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए "मेरे भारत की बेटी" छत्तीसगढ़ नारी शक्ति सम्मान से श्रीमती कौशिल्या देवी एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने शहर की मोनिका इजारदार को भी सम्मानित किया। जिससे पूरे प्रदेश में रायगढ़ जिले का मान बढ़ा। वहीं मोनिका इजारदार ने संस्था की प्रदेश अध्यक्ष निधि चंद्राकर एवं टीम के सभी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार प्रकट कर धन्यवाद दीं साथ ही संस्था ने भी मोनिका इजारदार को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विगत माह भी मोनिका इजारदार सामाजिक सेवा कार्य के लिए छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय सेवा पुरस्कार 2025 व इंडिया टॉप 100 इंस्पायरिंग वूमेन विजनरी अवार्ड 2025 से सम्मानित हुईं हैं। इसके अतिरिक्त अनेक पुरस्कार भी मिल चुके हैं। जिनकी लंबी फेहरिस्त है जो जिले के लिए गौरव की बात है।संप्रति समाजसेवी मोनिका इजारदार अपनी सेवा कार्य व लक्ष्य के प्रति पूरे मनोयोग से समर्पित हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page