महावीर अग्रवाल ने दिवंगत रामजीलाल अग्रवाल को अर्पित की पुष्पांजलि

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर आयोजित बैठक में बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ हुए शामिल

रायगढ़ - - रायगढ़ के युवा समाजसेवी महावीर अग्रवाल ने रायपुर स्थित पूर्व मंत्री और रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पिता रामजीलाल अग्रवाल को पुष्पांजलि अर्पित की. महावीर अग्रवाल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

उन्होंने बताया कि बृजमोहन अग्रवाल और उनके छोटे भाई योगेश अग्रवाल से उनके व्यक्तिगत और मधुर संबंध रहे हैं, और उन्हें पूज्य पिताजी रामजीलाल अग्रवाल का भी स्नेह मिलता रहा है। वहीं महावीर अग्रवाल ने रामजीलाल अग्रवाल को एक प्रसिद्ध गौ माता के अनन्य भक्त और जीवन भर समाज सेवा करने वाला व्यक्ति बताया. उन्होंने कहा कि समाज में उनके नेक कार्यों का एक लंबा इतिहास है, जो आज भी एक उदाहरण है और जिसकी भरपाई असंभव है. महावीर अग्रवाल ने रामजीलाल अग्रवाल के निधन को अपने लिए एक व्यक्तिगत क्षति बताया. उनके इन्हीं नेक कार्यों को देखते हुए, समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने 'हमर सियान' नामक एक पत्रिका में उनके अनेक सामाजिक कार्यों और गौ माता के लिए किए गए उनके योगदान का विशेष रूप से उल्लेख किया है, जिससे समाज को हमेशा प्रेरणा मिलेगी।

इस दौरान, महावीर अग्रवाल ने बृजमोहन अग्रवाल के छोटे भाई योगेश अग्रवाल से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सौदान सिंह, मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन के प्रवक्ता, और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे. महावीर अग्रवाल ने सभी से आत्मीय मुलाकात की और गंभीर मंत्रणा की. सभी उपस्थित लोगों ने बृजमोहन अग्रवाल के पूज्य पिताजी स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page