जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम 2.0 कार्यक्रम सम्पन्न

पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का लिया दायित्व

रायगढ़ - - शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विगत 5 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल व चेयरमैन शिरीष सारडा के संरक्षण तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन में  कॉलेज  परिसर में एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रिसिंपल डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने बताया कि इस आयोजन में कॉलेज के स्टॉफ ने पौधारोपण कर सुरक्षा एवं संरक्षण का दायित्व के साथ संकल्प लिया साथ ही इस अवसर पर पूर्व में लगे पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन किया तथा नीम ,करंज जामुन ,सीताफल को पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ जिनमें प्रो भरत सिदार, प्रो सीताराम , प्रो नेहा साहू, प्रो अनुभा दुबे,प्रो डीलेश्वर खूंटे , लक्ष्मी सिंह, सुजीत पांडे,आदि की उपस्थिति रही।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page