कल 10 अप्रैल को आकाशवाणी से सिंधी भाषा पर होगी परिचर्चा

रायगढ़ - - कल 10 अप्रैल को सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर सिंधी समाज रायगढ़ के द्वारा चेट्री चंड्र्र आयोजन समिति के तत्वाधान में आकाशवाणी रायगढ़ के fm 100.7 मेगा हर्ट्ज पर सिंधी भाषा पर परिचर्चा आयोजित की गई है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए साहित्यकार कवि कमल अंबवानी ने बताया कि ज्ञातव्य हो कि विगत 10 अप्रैल 1967 को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कर  सिंधीभाषा को मान्यता दी थी जो समाज के लिए गर्व की बात है ,इस हेतु इसे सिंधी भाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वहीं यह परिचर्चा सुबह 7.10 बजे से 7.40 बजे तक की समयावधि तक आकाशवाणी रायगढ़ के fm 100.7 मेगा हर्ट्ज पर प्रसारित होगी।

परिचर्चा में सिंधी समाज के गौरव श्री शंकर लालवानी सांसद इंदौर लोकसभा के अलावा सिंधी समाज की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की समाज सेविका आशा चाँद का भी परिचर्चा में संक्षिप्त सम्बोधन सुनने का अवसर प्राप्त होगा। सांसद शंकर लालवानी अपने पद भार ग्रहण करने की लोकसभा में सिंधी भाषा में शपथ ले चुके हैं।सिंधी समाज की इस अनूठी पहल में सिंधी समाज रायगढ़ के प्रबुद्ध जन भी अपने विचार सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर आकाशवाणी रायगढ़ के fm 100.7 मेगा हर्ट्ज पर रखेंगे।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page