रायगढ़ ब्यूटी एसोशिएशन ने मनाया यादगार होली मिलन समारोह

अध्यक्ष मंजूला त्रिपाठी की अभिनव पहल

रायगढ़ - - फागुन मास के लगते ही चहूँ और होली का माहौल शहर व गाँव सभी तरफ दिखने लगा है। वहीं कई समाजसेवी व संगठन भी अपने बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन कर रहे हैं और होली की एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रदान कर रहे हैं। होली पर्व के ऐसे ही खुशी के माहौल में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी रायगढ़ रायगढ़ ब्यूटी एसोशिएशन के बैनर तले  शहर के परिणय वाटिका बेलादुला में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम विगत 10 मार्च को रखा गया था।

जहाँ ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन  की प्रेसिडेंट मंजुला विजय त्रिपाठी की अगुवाई में बड़ी संख्या में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की ब्यूटीशियन शामिल हुईं व फगुआ गीत संगीत में नृत्य कर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की रंग भरी बधाई व शुभकामनाएं दी। वहीं होली मिलन समारोह में सर्व नाई समाज के अध्यक्ष तारा श्रीवास व सचिव अमित श्रीवास बतौर अतिथि शामिल हुए साथ ही ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की दिशा निर्देशिका शशि माली, लता ठाकुर व बड़ी संख्या में शामिल हुए। वहीं होली मिलन समारोह के आयोजन को सफल बनाने में में रायगढ़ ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के सभी महिला सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page