अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लॉ कॉलेज में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ - - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वामी बालकृष्ण पुरी लॉ कॉलेज में आज आठ मार्च को आयोजक एजी टीम व प्रायोजक रोटरी क्लब ग्रेटर की अभिनव पहल से भव्य कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से लॉ कॉलेज में किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, अध्यक्ष नीरज गुप्ता, रोटेरियन कल्पेश पटेल, लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल श्री दिलीप मिश्रा व रोटेरियन गिरधर खेमका, वरिष्ठ पत्रकार विनय पांडेय का गुलदस्ता से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने महिला दिवस के अवसर पर अपनी - अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित मोनिका इजारदार ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि पाँच पीढ़ियों तक लैंगिक समानता नहीं आएगी जब तक हमारी सोच में बदलाव न आ जाए। प्रतिवर्ष वूमंस डे मनाने के बजाए प्रतिदन रहें तो आने वाली पीढ़ी बदलाव दे सकती है।

विविध कार्यक्रम का आयोजन - - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की खुशी में कार्यक्रम आयोजक एजी टीम की ओर से किया गया जिसमें अंजू जोशी प्रशिक्षक का विशेष योगदान रहा। वहीं इस कार्यक्रम के अन्तर्गत बालिकाओं द्वारा खेलकूद कराया गया। जिसमें हिट द टारगेट, बॉल इन द बकेट, कुर्सी दौड़, डक वॉक, रनिंग एवं अन्य मनभावन कार्यक्रम किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया।

नामचीन महिलाओं को किया गया सम्मानित - - - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की खुशी में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के नामचीन महिलाओं के लिए सम्मान कार्यक्रम किया गया। इसके अंतर्गत डॉ स्नेहा चेतवानी, पूनम सिंह, मीनू मोहंती, संध्या, मोनिका इजारदार स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी ,जिला जेल महिला प्रहरी अंजू जोशी बॉस्केट बॉल कोच, सोनल यादव, साक्षी महंत, नूपूर गुप्ता, उर्वशा पटेल व आस्था राजवाडे को मुनादी डॉट कॉम और आगाज के तरफ से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन की नोडल अधिकारी मोनिका इजारदार ने हाइजिन पर कार्यक्रम किया व बच्चियों को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।

खिलाड़ियों को दिया गया विशेष उपहार - - - कार्यक्रम के अन्तर्गत पवन कुमार सिंह छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रोड्यूसर व पूनम सिंह ने जलपान की व्यवस्था की व खिलाड़ियों में सबसे छोटी उम्र की खिलाड़ियों को रनिंग में प्रथम आने पर गोल्ड क्वाइन और एक खिलाड़ी को विशेष उपहार दिया गया। वहीं इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के सभी सदस्यगण रोटेरियन नयन अग्रवाल, सचिव सूरज जायसवाल व एजी टीम के सदस्यों की उपस्थिति रही व कार्यक्रम का सफल संचालन मंच मनोज श्रीवास्तव ने किया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page