रायगढ़ - - लॉयन्स क्लब रायगढ़ मिड टाउन ने विवेकानंद एकेडमी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ गणतन्त्र दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ, जहां उन्हें परंपरागत रूप से रोली चंदन लगाकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने किया ध्वजारोहण - - मुख्य अतिथियों ने तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण किया गया और सभी ने गर्व के साथ राष्ट्रगान गाया। इस कार्यक्रम में 200 विद्यार्थियों और 20 शिक्षकगणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों के बेहतरीन मार्गदर्शन में छात्रों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत करते हुए झंडे को सलामी दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन - - सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर जोन चेयरमेन सीए मनोज अग्रवाल और डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर (सीएसआर) डॉ. दयानंद अवस्थी ने अपने आशीर्वचन से सभी को प्रेरित किया। उन्होंने संविधान के पालन और सम्मान पर जोर दिया, और सभी को इसके महत्व को समझने और इसके सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

इनकी रही उपस्थिति - - कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रीजन चेयरपर्सन लायन लता डोरा, क्लब अध्यक्ष लायन पुरंजन पटेल, उपाध्यक्ष द्वय शिवशंकर अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, लायन मनीषा वर्मा, लायन सुनीता अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।वहीं इस आयोजन ने देशभक्ति की भावना को जागृत करते हुए सभी को एकता और समर्पण का संदेश दिया। लायन्स क्लब रायगढ़ मिड टाउन की इस पहल को सभी ने सराहा।









