जनता की सेवा और उनकी समस्या का निदान करने की मेरी आकांक्षा - - संगीता सोनखर भाटिया

भाजपा से महापौर के लिए कर रहीं दावेदारी

रायगढ़ - - निगम चुनाव में आरक्षण तय होने के बाद विभिन्न पार्टी व निर्दलीय लोग अपनी किस्मत आजमाने के लिए अब खुलकर सामने आने लगे हैं और दावेदारी करने लगे हैं। जिससे इन दिनों निगम चुनाव का माहौल भी बनते जा रहा है। महापौर की दावेदारी में बीजेपी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंदर भाटिया की अर्द्धागिंनी  श्रीमती संगीता सोनखर भाटिया भी समक्ष आ रही हैं और पार्टी से टिकट की मांग भी कर रही हैं। उनका कहना है कि मेरे पति रविंदर भाटिया बीजेपी के सक्रिय सदस्य हैं और विगत 30 वर्षों से पार्टी के प्रति तटस्थ होकर निर्देशानुसार सेवा कार्य कर रहे हैं। उनकी सेवा भावना से ही प्रेरित होकर मेरी भी जनता की सेवा और उनकी समस्याओं के निदान के लिए समर्पित होकर कार्य करने की हृदय से आकांक्षा है। वहीं राज्य में बीजेपी की सरकार होने से राज्य व जिले का भी सर्वांगीण विकास हो रहा है साथ ही हमारे लोकप्रिय विधायक और वित्तमंत्री ओपी चौधरी की दूरदर्शिता व शानदार कार्यशैली से जिले की खूबसूरत तस्वीर बदल रही है। जिससे क्षेत्र की जनता लाभान्वित हो रही है। यह बड़े ही हर्ष की बात है। इसलिए पार्टी के साथ मिलकर मेरी भी सेवा करने की भावना है। वैसे भी हमारी बीजेपी पार्टी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व महिला सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता देती है। यदि बीजेपी पार्टी मेरी भावना को प्राथमिकता देते हुए महापौर पद के लिए टिकट देती है तो यह मेरे लिए सुनहरा अवसर होगा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page