महापौर पद की दावेदारी में भाजपा से श्रीमती संगीता सोनखर भाटिया की भी मंशा

रायगढ़ - - छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के अध्यक्ष की आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने और निकाय चुनाव के जल्द ऐलान की संभावना को देखते हुए नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के दावेदारों के नाम उछलने लगे हैं। रायगढ़ नगर निगम से महापौर पद के लिए एक तरफ़ जहां कांग्रेस जानकी काटजू पर ही दांव लगाने की तैयारी में है, इसके अलावा कांग्रेस से ही फुटकर फल सब्ज़ी विक्रेता संघ के अध्यक्ष कुलदीप नरसिंह भी टिकट के दावेदार बनकर उभरे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी में प्रदीप श्रृंगी, नरेश गोरख के नामों की चर्चा समाचार जगत में उछल चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी खेमे से महापौर पद की रेस में रविन्द्र सिंह भाटिया भी उतरते नज़र आ रहे हैं, उन्होंने अपनी पत्नी संगीता सोनखर भाटिया के लिए पार्टी से टिकट मांगने का पूरा मन बना लिया है। रविन्द्र सिंह भाटिया का भारतीय जनता पार्टी में खरसिया उपचुनाव में दिलीप सिंह जूदेव के पक्ष में समर्पित भाव से काम करने का इतिहास है, उन्होंने 1990 में कोतरा रोड बूथ अध्यक्ष के तौर पर पार्टी से मिले दायित्व का बख़ूबी निर्वहन किया और संगठन में काम करने के सफ़र की शुरुआत की, तब से लेकर अब तक तक़रीबन 34 सालों के अपने राजनैतिक सफ़र में रविन्द्र सिंह भाटिया ने अलग अलग पदों पर रहते हुए पार्टी के लिए काम किया‌ इस बात में कोई शक ओ सुबहा नहीं है कि रविन्द्र सिंह भाटिया पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के सबसे ख़ास सिपहसालार थे, हैं और हमेशा रहेंगे।
मौजूदा समय में पार्टी में अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे भाजपा नेता रविन्द्र सिंह भाटिया अपनी पत्नि संगीता सोनखर भाटिया के लिए टिकट की मांग इसलिए भी कर रहे हैं क्योंकि संगीता सोनखर भाटिया का भी सार्वजनिक जीवन से ख़ासा जुड़ाव है। कुछ माह पहले संगीता के नेतृत्व में नियमित रूप से करबला तालाब के बेहतर रख रखाव की मांग के साथ बड़ा आंदोलन किया गया था, जिसका सकारात्मक नतीजा ये हुआ कि तब से ही करबला तालाब के आसपास सफ़ाई हो रही है, हालांकि संगीता ख़ुद मानती हैं कि बुढ़ी माई मंदिर परिसर से लगे करबला तालाब की सफ़ाई की मौजूदा व्यवस्था ऊंट के मुंह में जीरा ही है। संगीता कौर भाटिया ने हायर सेकंडरी तक की पढ़ाई की है और अपने पति के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रति सक्रिय और समर्पित भी हैं। भारतीय जनता पार्टी का स्थानीय नेतृत्व और ख़ासतौर पर स्थानीय विधायक मंत्री ओपी चौधरी को अपने समर्पित सिपाही रविन्द्र सिंह भाटिया की पत्नि संगीता सोनखर भाटिया के नाम पर भी महापौर पद की टिकट के लिए विचार करना चाहिए।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page