Homeअन्य गतिविधियाँरॉयल गरबा 2026 का यादगार भव्य आयोजन रास रानी ग्रुप ने किया...

रॉयल गरबा 2026 का यादगार भव्य आयोजन रास रानी ग्रुप ने किया कमाल

spot_img

गरबा की धुन पर निहाल होकर थिरके शहरवासी

रायगढ़ – – शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल ने विगत 19 अक्टूबर को होटल श्रेष्ठा में ‘रॉयल गरबा 2026 का भव्य आयोजन किया। शाम 7 बजे से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम पारंपरिक भारतीय संस्कृति, बॉलीवुड संगीत, आकर्षक प्रतियोगिताओं और पारिवारिक मनोरंजन का यादगार आयोजन रहा। वहीं गरबा के मधुर गीत संग अपनों के साथ थिरकते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

पूजा अर्चना से प्रारंभ – – यादगार रॉयल गरबा का आयोजन माता की पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी व उनकी अर्द्धागिंनी श्रीमती अदिति चौधरी व विशिष्ट अतिथि एसएसपी शशिमोहन सिंह उनकी अर्द्धागिंनी श्रीमती रेखा सिंह, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाए।वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रॉयल के सभी सदस्यों को शानदार आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमारे भारतीय संस्कृति सनातन के अनुरुप आयोजन किया। वहीं उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ और देशवासियों को नवरात्रि महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि माँ हम सबको शक्ति प्रदान करें जिससे हमारे देश का विकास हो। इसी तरह एसएसपी शशिमोहन सिंह ने भी रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के सभी सदस्यों को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी और नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए रॉयल के सभी सदस्यों को बधाई दी। इसी तरह पीडीजी रोटे हरजीत सिंह होरा, डीजीई रोटे भानु प्रताप चौधरी, एजी रोटे आशीष अग्रवाल, रोटेरियन सोमनाथ अग्रवाल, श्रीमती अदिति चौधरी एवं रोटेरियन भारती सालुंके (बिलासपुर क्वीन) सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मेहनत रंग लाई – – प्रोग्राम चेयरमैन सुशील रामदास ने कहा कि पारिवारिक माहौल में हजारों लोगों ने माता के इस रास गरबे का भरपूर आनंद लिया जो सभी के लिए एक यादगार महोत्सव बन गया। सभी सहयोगियों को विशेष बधाई और हृदय से धन्यवाद। सभी को मेहनत रंग लाई है जो हर किसी के लिए यादगार बन गया है। इसी तरह अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने के लिए हमने कार्यक्रम का आयोजन बेहद ही पारिवारिक माहौल में किया गया जिसमें सभी का सकारात्मक सहयोग मिला जिसके लिए पूरी टीम के सदस्यगण बधाई के पात्र हैं।

रूपाली जग्गा के मधुर गीत संग थिरके शहरवासी – –
कार्यक्रम में बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका रुपाली जग्गा, जिन्हें ‘द शिकारा ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है शिरकत कीं वहीं उन्होंने अपनी शानदार गायकी से समां बांधते हुए एक से बढ़कर एक मधुर गरबा भजन गीतों के साथ रंग बिरंगी रोशनी व खूबसूरत डेकोरेशन के साथ प्रस्तुति दीं तो शहरवासी एवं प्रतिभागी टीम के सभी सदस्यगण भी निहाल होकर झूमे जिससे कार्यक्रम में चार चाँद लग गया।वहीं मुंबई की डीजे सोनल अपनी धमाकेदार डिस्को डांडिया प्रस्तुति ने गरबा प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया और दास साउंड के साथ लाइव म्यूजिक और एंकर शिवम के मंच संचालन शैली ने हर किसी का दिल जीत लिया। वहीं संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन रोटेरियन डॉ मनीष बेरीवाल और रोटेरियन राहुल अग्रवाल ने किया।

जूरी सदस्यों की रही विशेष भूमिका – – प्रतियोगिताओं को रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने में प्रतिष्ठित जूरी सदस्य फर्स्ट लेडी आरआईडी 3261  रोट.हरपाल रूपरा जी, रोट.नेहा जैन (रायपुर कॉस्मो डिवास), रोट.शीतल गोयल (रायपुर क्वीन), रोट.प्रियंका गुप्ता (रायपुर एलिगेंस), रोट.अनीता अग्रवाल (रायपुर क्वीन) एवं रुचि मग्गू (फाउंडर, अजरा एग्जीबिटीज) की विशेष भूमिका रही।

शहरवासियों ने की बेहद सराहना – – रॉयल गरबा महोत्सव में शहरवासी एवं प्रतिभागीगण अपने परिवार के साथ शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में कॉम्प्लिमेंट्री फूड की व्यवस्था। मेहमान गरबा-डांडिया और लाइव म्यूजिक स्वादिष्ट व्यंजन, फूड काउंटर व पारंपरिक व पारिवारिक माहौल में आयोजित गरबा महोत्सव की शहरवासियों ने बेहद सराहना की।

विजयी प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार – – गरबा महोत्सव के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। जिसके अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ गरबा समूह प्रथम पुरस्कार – रास रानी ग्रुप, उपविजेता -नव शक्ति ग्रुप
विशेष पुरस्कार–सर्वश्रेष्ठ थीम – गरबा PX
सर्वश्रेष्ठ परिधान – माँ अम्बे ग्रुप, सर्वश्रेष्ठ प्रवेश (एंट्री) – जयंती ग्रुप, व्यक्तिगत सम्मान रॉयल किंग – पंकज वाधवानी, रॉयल क्वीन – रूबी देवांगन / देवनाथ
एनर्जी किंग -लकी वाधवानी, एनर्जी क्वीन -रितु
सर्वश्रेष्ठ रॉयल किड – कृष्णा अग्रवाल, सर्वश्रेष्ठ परिधान युगल (कपल) -प्रिया जैन और नितेश जैनसर्वश्रेष्ठ को मिला।

टीम ओजस्वी के सभी सदस्यों का रहा योगदान – – रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की टीम ओजस्वी द्वारा ‘Create Lasting Impact’ की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सचिव अंकित कलानोरिया, प्रोग्राम डायरेक्टर सुशील रामदास अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन आशीष महमिया सहित क्लब के सभी सदस्यों का बेहद सराहनीय योगदान रहा। जिससे रॉयल गरबा 2026 सभी के लिए यादगार बन गया ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments