Homeदेश-राज्यभवप्रीता गरबा उत्सव का भव्य समापन, विजेताओं को ट्रॉफी, शील्ड और आकर्षक...

भवप्रीता गरबा उत्सव का भव्य समापन, विजेताओं को ट्रॉफी, शील्ड और आकर्षक पुरस्कारों से किया गया सम्मानित

spot_img

नौ दिवसीय गरबा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा, अतिथियों ने आयोजन की सराहना की

रायगढ़ – – रामलीला मैदान में विगत 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आयोजित नौ दिवसीय भवप्रीता गरबा उत्सव का समापन समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया नृत्य के माध्यम से अपनी कला, ऊर्जा और सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को ट्रॉफी, शील्ड, क्राउन, सैश एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।


समापन समारोह में जज रॉकी सर एवं प्रेरणा देवांगन की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में प्रो. अम्बिका वर्मा, समाजसेवी महावीर अग्रवाल, ट्विंकल स्टार स्कूल की डायरेक्टर विभा कुमार एवं कुमार सर (जिम ट्रेनर) उपस्थित रहे। अतिथियों ने भवप्रीता गरबा उत्सव की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं।

गरबा क्वीन एवं गरबा किंग के विजेता
प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। परिणाम इस प्रकार रहे:
गरबा क्वीन — ओपन कैटेगरी
विजेता: रजनी वर्मा
प्रथम उपविजेता: अनिता ओग्रे
द्वितीय उपविजेता: रोशनी यादव
गरबा किंग
विजेता: युवराज यादव
गरबा क्वीन — सीनियर कैटेगरी
विजेता: भूमिका सोनवानी
प्रथम उपविजेता: रूही पांडे
द्वितीय उपविजेता: तानिया साहू
गरबा क्वीन — जूनियर कैटेगरी
विजेता: चेतना मानिकपुरी
प्रथम उपविजेता: देवांशी ठेठवार
द्वितीय उपविजेता: इशानी पटेल
गरबा क्वीन — किड्स कैटेगरी
विजेता: मन्नत शर्मा
प्रथम उपविजेता: चेतना शर्मा
द्वितीय उपविजेता: अरुमई देवता
विशेष पुरस्कारों से सम्मानित हुए प्रतिभागी
गरबा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट नृत्य, भाव-भंगिमा, ऊर्जा, आकर्षक वेशभूषा और मंच पर शानदार प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।
बेस्ट मूव (Best Move)
नुपुर महंत
पूर्वी ठेठवार
गरिमा पटेल
हर्षिता सोनी
एनर्जेटिक डांस (Energetic Dance)
जियांशी होता
प्रिंसी यादव
सिद्धि कुशवाहा
प्रज्ञा बरेठ
एक्सप्रेशन क्वीन (Expression Queen)
त्विशा पटेल
मानवी यादव
रिद्धि जायसवाल
फेस ऑफ द इवनिंग (Face of the Evening)
तृप्ति चक्रधारी
ऋषिका अग्रवाल
डांसिंग डीवा (Dancing Diva)
प्रिंसेस कुमारी
प्राची गाहिर
बेस्ट ड्रेस अप (Best Dress Up)
शुभांगी शर्मा
माही पटेल
परफॉर्मर ऑफ द डे (Performer of the Day)
आरसी अग्रवाल
निर्विका अग्रवाल


सहयोगकर्ताओं एवं पुरस्कार प्रायोजकों का योगदान
भवप्रीता गरबा उत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगकर्ताओं एवं पुरस्कार प्रायोजकों के प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त किया। पुरस्कारों के लिए खालसा किचन, खालसा स्टील, श्रीमती कविता बेरीवाल, सेल स्पॉट एवं प्रदीप अग्रवाल का सहयोग रहा। वहीं कैश प्राइज के लिए बाल कल्याण समिति की सदस्य दिव्या पाण्डेय ने सहयोग प्रदान किया।
आयोजकों एवं कोरियोग्राफरों की महत्वपूर्ण भूमिका
यह भव्य आयोजन दिव्या पाण्डेय एवं साकेत पाण्डेय के तत्वावधान में संपन्न हुआ। आयोजन की कोरियोग्राफी में आँजनेय पाण्डेय एवं अनंता पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन साकेत पाण्डेय एवं आँजनेय पाण्डेय ने किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवकों आरुषि अग्रवाल, प्रियंका राठौड़, आशिता गुप्ता एवं पूर्णिमा तिवारी का भी सराहनीय योगदान रहा।
संस्कृति, प्रतिभा और उत्साह का संगम बना भवप्रीता गरबा उत्सव
नौ दिनों तक चले इस आयोजन ने न केवल गरबा एवं डांडिया के माध्यम से सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत किया, बल्कि बच्चों, युवाओं और बड़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सुंदर मंच भी प्रदान किया। पुरस्कार वितरण एवं अतिथियों के सम्मान के साथ समारोह का समापन हुआ। आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगकर्ताओं और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments