Homeअन्य गतिविधियाँकेलो विहार कॉलोनी मंदिर परिसर में यादगार ढंग से मनाया गया नवरात्रि...

केलो विहार कॉलोनी मंदिर परिसर में यादगार ढंग से मनाया गया नवरात्रि महापर्व

spot_img

श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से किया माता भवानी की प्रतिमा का विसर्जन

रायगढ़ – – शहर के केलो विहार कॉलोनी के सभी सदस्यों द्वारा हर वर्ष धार्मिक आयोजन को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। वहीं इस बार भी सार्वजनिक माँ दुर्गा पूजन समारोह 2026 का आयोजन बड़ी भव्यता के विगत 11 से 20 अक्टूबर तक यादगार ढंग से मनाया गया। मंदिर परिसर में मनभावन पंडाल और गरबा स्थल भी बनाया गया था। जिसकी लोगों ने जमकर सराहना की। बनाए गए खूबसूरत पंडाल में सप्तमी महापर्व से नवमीं महापर्व तक बड़ी श्रद्धा से पूजा अर्चना कॉलोनी के श्रद्धालुओं ने की। इस भव्य आयोजन के संयोजक मनोरंजन नायक, योगेश यशपाल, सदानंद पुरसेठ, एस एन भारद्वाज, अध्यक्ष – अमित विनीता यादव उपाध्यक्ष – रौशन चंदा, केलो विहार समिति अध्यक्ष संजीव सेठी, दीपांशु पाणिग्रही, किशन महंत, युवा केलो युवा समिति अध्यक्ष अशोक मेहर सचिव – रोहित यादव, कोषाध्यक्ष – राकेश देवांगन सोशल मीडिया प्रभारी दीपक दिनकर, रोहित यादव व कॉलोनी के सभी संरक्षकगण एवं सदस्यों ने नवरात्रि महापर्व को भव्यता दी।

प्रतिदिन हुई पूजा अर्चना – – अध्यक्ष अमित यादव ने बताया कि पावन शारदेय क्वांर नवरात्रि महापर्व के पहले दिन मंदिर में विराजित जगतजननी माँ भवानी के प्रथम रुप माँ शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना पं उमेश सतपथी के सानिध्य में सुबह और शाम की गई। जिसमें सभी कॉलोनी के सभी श्रद्धालुगण बड़ी श्रद्धा से शामिल हुए। वहीं सप्तमी से नवमीं महापर्व तक विशाल पंडाल में विराजित माता भवानी की मनोहारी प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई साथ ही बेहद पारिवारिक माहौल में पूरे नौ दिनों तक गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सभी कॉलोनी वासियों का बेहद सकारात्मक सहयोग रहा। इसके लिए समिति के सभी सदस्यगण विशेष आभारी हैं। इसी तरह संयोजक मनोरंजन नायक ने नवरात्रि महोत्सव को भव्यता एवं यादगार बनाने के लिए सभी कॉलोनी वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

गरबा का हुआ शानदार आयोजन – – शारदेय क्वांर नवरात्रि महापर्व की खुशी में मंदिर परिसर में खूबसूरत ढंग से गरबा स्थल बनाया गया था। जहाँ पहले ही दिन शाम को माता जगतजननी की पूजा अर्चना करने के बाद कॉलोनी की शिव शक्ति गरबा ग्रुप की श्रद्धालु महिलाएं, युवतियों ने भव्य गरबा का आयोजन किया। व गरबा भक्ति गीतों के साथ भी सभी श्रद्धालुगण माता की आराधना में लीन होकर थिरके जिससे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक एवं पारिवारिक माहौल और भी बेहद खुशनुमा हुआ।  वहीं शिव शक्ति गरबा ग्रुप की श्रद्धालु मोनिका नामदेव ने बताया कि यह गरबा का आयोजन अनवरत महानवमीं पर्व तक पूजा अर्चना के बाद शाम को मंदिर परिसर में चलता रहेगा। वहीं गरबा आयोजन को भव्यता देने में ग्रप से और मोनिका नामदेव,शीला यशपाल,परी महंत,गीतांजलि पटेल,सुमन नागवंशी,पूजा बेहरा ,शीला देवी, पुष्पा बेहरा,पलक नामदेव,शुभांगी नामदेव आस्था यशपाल, विनिता यादव, श्यामता पांडेय सहित ग्रुप के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

केलो विहार गौरव सम्मान का आयोजन – – अध्यक्ष अमित यादव ने बताया कि पहली बार नवरात्रि के पावन अवसर पर केलो विहार गौरव सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विधा से जुड़े हुए कॉलोनी के नामचीन सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। वहीं इस कार्यक्रम की सभी ने बेहद सराहना की।

सिंदूर पूजन महोत्सव – – नवरात्रि पूजा अर्चना हवन यज्ञ के पश्चात दोपहर में महाभंडारा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने माता का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। वहीं दोपहर में महाभंडारा के बाद शाम को
कॉलोनी की श्रद्धालु महिलाओं एवं युवतियों ने सिंदूर महोत्सव का आयोजन किया और माता भवानी के भाल में सिंदूर लगाकर उनका श्री चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद लिए।

प्रतिभावान बच्चों को किया गया पुरस्कृत – – नवरात्रि महापर्व की खुशी में कॉलोनी के बच्चों के लिए भी विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत उनके लिए डांस, पेंटिंग, गेम्स सहित विविध मनोरंजनात्मक कार्यक्रम किया गया। वहीं कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जिससे वे भी अत्यधिक खुश हुए।

धूमधाम से किया गया प्रतिमा का विसर्जन – – केलो विहार कॉलोनी मंदिर परिसर में पूरे नौ दिनों तक नवरात्रि महापर्व यादगार ढंग से मनाने के बाद आज शाम चार बजे कॉलोनी के सभी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना व महाआरती कर भव्य बाजे गाजे, आतिशबाजी, भजन कीर्तन व रंग गुलाल और माता भवानी के जयकारे के साथ माता जगतजननी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। वहीं शारदेय क्वांर नवरात्रि महापर्व 2026 के आयोजन को भव्यता एवं यादगार बनाने में सार्वजनिक माँ दुर्गा पूजन समारोह 2026 के सभी सदस्यों और कॉलोनी के सभी श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments