राज्य स्तरीय सब जूनियर ताईक्वांडो स्पर्धा में कोच ऋषि सिंह के खिलाड़ियों ने प्रथम बार खेल में भाग लेकर जीता गोल्ड और ब्रॉन्ज़ मेडल

रायगढ़ - - छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में आयोजित "20वी" राज्य स्तरीय सब जूनियर्स ताइक्वांडो स्पर्धा का आयोजन सिपेट भवन श्याहीमुड़ा में बहुत ही शानदार किया गया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सचिव आरती सिंह ने बताया कि विगत 22 तारीख से चालू होकर 24 नवम्बर को समापन हुआ। जिस में रायगढ़ से कोच ऋषि सिंह के खिलाड़ियों ने पहली बार राज्यस्तरीय में खेल में हिस्सा लिया और मंजे हुए फाइटर्स की तरह अपने हुनर का प्रदर्शन किया ऋषि सिंह के इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल और ब्रॉन्ज़ मेडल जीत कर अपने रायगढ़ जिला का नाम रोशन किया  आज 26 नवम्बर की रात पंजाब के लिए कोच ऋषि सिंह के साथ रवाना होगे राष्ट्रीय स्पर्धा जो बालक बालिकाएं चयनित हुए है वे खिलाडी है -प्रणव दुबे,आदित्य राज, सूर्यश दुबे,आव्या द्विवेदी, ऋषभ ठाकुर, अभी चतुर्वेदी। पंजाब की धरती पर अपने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने खिलाड़ियों में प्रणव दुबे,आदित्य राज, सूर्यश दुबे,आव्या द्विवेदी, ऋषभ ठाकुर, अभी द्विवेदी, शुभांगी दुबे, आरूही चन्द्रा, रियान हरिप्रिया, परिधि दुबे, रिदम हरिप्रिया हैं। वहीं खिलाड़ियों को जिले के कलेक्टर कार्तिके गोयल, एसपी दिव्यांग पटेल, एडिश्नल एसपी सुश्री सुरेशा चौबे, सचिव आरती सिंह ,जिले के उपाध्यक्ष खेमराज नायक ,सह सचिव विजय दुबे सहित अनेक विशिष्टगणों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page