सियाराम अग्रवाल को मिला छत्तीसगढ़ शासन का महाराजा अग्रसेन सम्मान

रायगढ़ - - छग शासन का इस वर्ष महाराजा अग्रसेन सम्मान समाजसेवी सियाराम अग्रवाल रायपुर को मिला है। जो कि छग अग्रवाल संगठन के संरक्षक व अभा अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अग्रवाल संगठन के कमल मित्तल ने बताया कि समाजसेवी सियाराम  अग्रवाल समाजसेवा व लोक कल्याण के कार्यो के लिये अग्रणी रहते हैं। चिकित्सा सेवा, दान, धर्म या जरूरतमंदों के लिये इनके द्वारा मुक्त हस्त से सदैव सहयोग व सहभागिता की जाती रही है। 84 वर्ष की उम्र के बावजूद इनकी सक्रियता बरकरार है। राष्ट्रीय व प्रदेश की अनेक सामाजिक संस्थाओं से वर्षो से जुड़े सियाराम अग्रवाल की पहचान एक सक्रिय व समर्पित समाजसेवी व्यक्ति के रूप में होती है। प्रदेश सरकार के इस वर्ष महाराजा अग्रसेन सम्मान के लिए इनके चयन  से पूरे प्रदेश के अग्र वैश्य संस्थाओं में हर्ष व्याप्त है। सियाराम अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होने के साथ प्रदेश अग्रवाल संगठन के संरक्षक भी हैं। जिससे राष्ट्रीय व प्रांतीय अग्रवाल संगठन में भी उन्हें ये सम्मान मिलने से हर्ष व्याप्त है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील गुप्ता चेयरमेन प्रदीप मित्तल  प्रान्तीयअग्रवाल संगठन अध्यक्ष अशोक अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल,संस्था के संरक्षक जयदेव सिंघल महेंद्र सेक्सरिया,चेयरमेन अशोक मोदी,कार्यकारीअध्यक्ष राजेंद्र राजू अग्रवाल सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बजरंगी बीके, बाबूलालअग्रवाल,नरेश अग्रवाल कमल मित्तल ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार का भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने इस वर्ष महाराजा अग्रसेन सम्मान के लिए सबसे सही और योग्य सक्रिय समाजसेवी का चयन किया है।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page