आध्यात्म

माँ बेरीवाली के जयकारे से गुंजित हुआ शहर

हजारों की संख्या में श्रद्धा से शामिल हुए श्रद्धालु
रायगढ़ – – आज शहर में बुधवार को माँ बेरीवाली कुल के सदस्यों ने माँ बेरीवाली की भव्य निशान एवं कलश यात्रा निकाली। जो शाम 6 बजे गाँधी गंज राम मंदिर से प्रारंभ हुई और नगर भ्रमण करते हुए अनाथालय देवी मंदिर पहुँची। यात्रा में महिलाएं गुलाबी रंग के पारंपरिक वेशभूषा में एवं पुरुष सफेद कुर्ता में आकर्षक दिखाई दे रहे थे। सभी के हाथों में जय माँ बेरीवाली माता की लाल ध्वजा थी एवं महिलाओं में अपने सर पर माता का कलश उठाए थे। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा,मिष्ठान एवं शीतल पेय द्वारा लोगों ने स्वागत सत्कार किया। निशान व कलश यात्रा में बड़ी संख्या में माँ बेरीवाली के कुल के सदस्य शामिल हुए व अनाथालय देवी में माता को निशान और कलश अर्पित किए गए।

माँ गंगा की तर्ज पर महाआरती – – अनाथालय देवी में गंगा आरती की तर्ज में मइया की भव्य आरती की गई। जिसके लिए चंद्रपुर से विशेष तौर पर पंडितों को बुलाया गया था। मंदिर परिसर बाहर और अंदर खचाखच भरा था। आरती पश्चात भंडार प्रसाद का आयोजन हुआ। पूरा आयोजन पारिवारिक माहौल में हुआ। वहीं गुरुवार 16 मई को होटल श्रेष्ठ में माता का मंगल पाठ आदि का आयोजन होगा। आयोजकों ने नगर में निवास करने वाले सभी बेरीवाली माता परिवार के सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया है। वहीं सभी सदस्यगण इस आयोजन को भव्यता देने में जुटे हैं।

जगह – जगह हुआ आत्मीय स्वागत – – शहर में दो दिन तक कुल देवी मां बेरी वाली माता के महाउत्सव धूम रहेगी कल शाम मां की शोभा यात्रा गांधी गंज स्थित राम मंदिर से लेडीज कर्मा और घंटा पार्टी के साथ शुरू हुई सबसे पहले मां की पूजा पाठ आराधना के बाद कलश पूजा की गई और निशान यात्रा की शुरुआत हुई। 131 कलशों के साथ मां की शोभा यात्रा गांधी प्रतिमा होते हुए मालधक्का चौक पहुंची। जहां शर्मा परिवार ने पानी का वितरण किया रामनिवास टाकीज रोड में रमेश अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, विनोद एवं विनय कलानोरिया, गिरधारी, सुमित गोयल, मनीष पालीवाल, हैप्पी सरदार, कैलाश अग्रवाल आनंद एवं मंटू केडिया, घनश्याम गर्ग, आनंद गर्ग, मुकेश अग्रवाल दशरथ सिंघ, विकास गोयल ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए मां की पालकी पर पुष्प वर्षा की और श्रद्धालुओं को कोल्ड ड्रिंक व पानी का वितरण किया। अग्रसेन चौक पर दादरीवाल परिवार के राजेंद्र अग्रवाल (तुलसी ) सुभाष अग्रवाल, कैलाश बेरीवाल, अनिल गर्ग, विक्की अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, पूनम मुगले व सुरेश गोयल ने ठंडे पेय जल एवं फ्रूटी से शोभा यात्रा का हार्दिक स्वागत किया। वहीं टाउन हाल के सामने नितिन मेडिकल के नितिन बेरीवाल ने कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया सुभाष चौक व्यापारी संघ ने भी हनुमान मंदिर के सामने कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया और शोभा यात्रा का स्वागत किया हटरी चौक में नव युवक कला समिति के सभी सदस्यों ने मां की शोभा यात्रा का हार्दिक स्वागत करते हुए लोगों को पानी एवं कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया। शोभा यात्रा सिटी कोतवाली हंडी चौक होते हुए अनाथालय मंदिर पहुंची जहां मंदिर निर्माता परिवार रामजी लाल, जगन्नाथ परिवार ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत सत्कार किया। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से निर्मल अग्रवाल, नरेश अमलडीहा, राजेश बेरीवाल, कविता बेरीवाल, दीपेश अग्रवाल, संजय पत्थलगांव, जयप्रकाश गोयल, नितिन बेरीवाल, मनोज बेरीवाल, आशीष बेरीवाल पुरुषोत्तम अग्रवाल, कांता बेरीवाल, निशा बेरीवाल, आकाश अग्रवाल (दुल्हन) अविनाश बेरीवाल, सुनील कुकू, संतोष शर्मा, कौशल अग्रवाल, प्रकाश निगानिया आदि शामिल हुए।

श्रेष्ठा में होगा भव्य मंगल पाठ – – 16 मई को बेरी वाली देवी मां भीमेश्वरी देवी का मंगल पाठ एवं भजनों का आयोजन किया गया है। जो दोपहर 3:30 बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें विशाखापट्टनम से नरेश शर्मा एवं उनकी टीम भजन की प्रस्तुति करेंगी माँ बेरी वाली देवी पर दो पत्रिका बनाई गई है जिसकी लेखिका उषा गुप्ता (विशाखापट्टनम) एवं सरिता दुबलधनिया (बरगढ़) का भी अभिनंदन एवं सम्मान किया जाएगा मां कुलदेवी को भक्तजनों द्वारा छप्पन भोग प्रसाद लगाया जाएगा तथा सभी भक्तों को सुहाग सामग्री का वितरण किया जाएगा एवं मां के प्रसाद के रूप में भंडारा का आयोजन किया गया है। कुलदेवी माँ बेरी वाली देवी समिति ने बाहर से आने वाले भक्तों के लिए होटल श्रेष्ठा व अग्रोहा धाम में रहने की उत्तम व्यवस्था की है। वहीं आयोजन समिति ने नगर में निवासरत माँ बेरी वाली देवी कुल के सभी सदस्यों को सपरिवार इस दो दिवसीय आयोजन में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page