नीलकंठ दिवस पर आनन्द मार्ग प्रचारक संघ रायगढ़ द्वारा नारायण सेवा का हुआ आयोजन

रायगढ़--आनन्द मार्ग प्रचारक संघ , रायगढ़ की ओर से पावन नीलकंठ दिवस के अवसर पर सेवा और साधना की भावना से प्रेरित होकर विशेष नारायण सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्यक्रम उन्नायक सेवा समिति द्वारा संचालित दिव्यांगजनों के लिए समर्पित संस्थान उम्मीद तथा रायगढ़ के संजय नगर वार्ड में सम्पन्न हुआ।

वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रायगढ़ भुक्ति प्रधान जनरल गौतम प्रधान ने बताया कि आनन्द मार्ग प्रचारक संघ द्वारा नीलकंठ दिवस के अवसर पर सेवा परमो धर्मः को आत्मसात करते हुए सेवा  की भावना के साथ प्रत्येक सेवा-ग्राही में नारायण का दर्शन करते हुए फल, बिस्किट एवं मिष्ठान्न वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल भौतिक सहयोग प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज के उपेक्षित एवं जरूरतमंद वर्गों के प्रति आत्मीयता, सम्मान और आध्यात्मिक एकत्व की भावना को सुदृढ़ करना था।आनन्द मार्ग के आचार-विचार के अनुसार सेवा को साधना का अभिन्न अंग माना जाता है। इसी भाव को आत्मसात करते हुए मार्गियों ने “मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है” के आदर्श को चरितार्थ किया।

उक्त अवसर पर आनंद मार्ग प्रचारक संघ रायगढ़ के वरिष्ठ मार्गी केदारनाथ प्रधान, श्रीमती उषादेवी प्रधान,  खितिभूषण गुप्ता, रमेश गुप्ता, श्रीमती अनीता नायक,  राजेश रंजन सुश्री स्नेहा प्रधान, सुश्री सुनैना प्रधान सहित रायगढ़ के भुक्ति प्रधान श्री गौतम प्रधान उपस्थित थे|  उपस्थित मार्गियों ने नीलकंठ दिवस की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री श्री आनंदमूर्ति जी  करुणा और लोकमंगल के प्रतीक हैं, अतः उनके आदर्शों को जीवन में उतारना ही सच्ची उपासना है।कार्यक्रम के अंत में सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से विश्व शांति और सर्वमंगल की कामना की गई। उन्नायक सेवा समिति द्वारा संचालित दिव्यांगजनों के लिए समर्पित संस्थान उम्मीद तथा स्थानीय नागरिकों ने  इस पुनीत सेवा कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page