लोकमान्य तिलक स्कूल में मातृ-पितृ पूजन समारोह  हुआ संपन्न

रायगढ़ -- शहर में संचालित संस्था लोकमान्य तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधर नगर रायगढ़ में छात्र - छात्राओं के द्वारा मातृ-पितृ पूजन समारोह सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम अभिभावकों के द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्र-छात्राओं के द्वारा अपने माता-पिता को तिलक - रोली - अक्षत और पुष्प वर्षा कर आरती किया गया। वहीं माता - पिता से छात्र - छात्राओं ने स्नेह भरा आशीष प्राप्त किया ।

वहीं छात्र - छात्राओं के द्वारा गुरु जनों को भी तिलक रोली अक्षत और पुष्प वर्षा कर पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रिया कुमारी , आराधना निषाद , अनुप निषाद , आकाश जगवानी , विवेक पटेल , आरूषी पटेल , मोहित अग्रवाल , दिव्यांश पटेल , अनन्या पुजारी , नीलांजना महंत दिव्यांश साहू हर्ष जगवानी और वंश देवांगन के द्वारा अपने माता-पिता एवं गुरू जनों की  पूजन अर्चन किया गया । भक्ति मय वातावरण में विद्यालय के छात्र - छात्राओं के द्वारा मातृ - पितृ पूजन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अभिभावक योगेश देवांगन , गोविन्द जगवानी अनिल कुमार पटेल , ज्ञान्ती देवी और परमिला , सरोजनी महंत , जानकी साहू की उपस्थिति रही। संस्था प्रमुख जगदेव प्रसाद पटेल प्राचार्य ने कहा कि माता - पिता हमारे प्रत्यक्ष देवी - देवता हैं । मातृ देवो भव। पितृ देवो भव । आचार्य देवो भव। माता - पिता बच्चों में भारतीय संस्कृति की रक्षा और पोषण करते हैं ।

विद्यालयों में इस प्रकार के समारोह आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों में माता - पिता के प्रति आदर और सम्मान का भाव जागृत करना एवं उनमें सद्गुण विकसित करना होता है। इस अवसर पर विद्यालय के सुरेश पात्र , राजेश गबेल , काजल त्रिवेदी , हेमलता इजरदार , अनुपा निषाद , आरती यादव , लता साहू , अमर मालिक , नंद कुमार जाना , रजनी साहू , मल्लिका दीवान , नैंसी टोप्पो , राहुल लाम्बट , सुशीला बरेठ , हेमलता वैष्णव उपस्थित रहे।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page