जेसीआई रायगढ़ सिटी का निःशुल्क कैरियर काउंसलिंग सेमिनार संपन्न

रायगढ़ - - शहर की शीर्ष एवं अग्रणी सामाजिक संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा आयोजित निशुल्क करियर काउंसलिंग सेमिनार विगत 13 अक्टूबर को नगर निगम ऑडिटोरियम रायगढ़ में संपन्न हुआ । इस सेमिनार में शहर एवं आसपास के विभिन्न स्कूलों से लगभग 1000 बच्चों ने भाग लिया । इस सेमिनार का मुख्य आकर्षण रायगढ़ शहर के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा दिया गया पावर पैक सेशन रहा । उनके द्वारा बच्चों को उनके करियर से रिलेटेड शिक्षा संबंधी बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई । उनके द्वारा बच्चों के लिए निशुल्क किताबें भी वितरित की गई । श्री चौधरी ने बच्चों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया। इसके साथ ही साथ बच्चों के करियर काउंसलिंग के संबंध में संस्था के द्वारा दो अन्य विशेषज्ञों को भी बुलाया गया था जिसमें नागपुर महाराष्ट्र से रविंद्र मिसल एवं रायपुर से डॉक्टर अजीत वारवनकर बच्चों को गाइडेंस देने हेतु विशेष रूप से आए हुए थे ।

विभिन्न स्कूलों से आए हुए प्रबंधकों,शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा इस सेमिनार की अत्यंत प्रशंसा की गई एवं उनका कहना था कि इस सेमिनार के माध्यम से उन्हें अपने करियर के चुनाव में अत्यंत सुविधा एवं आसानी होगी । इस सेमिनार के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष जेसी दीपक अग्रवाल, जेसी मुकेश अग्रवाल, पुर्णिमा, एवं कार्यक्रम निदेशक जेसी सीए अमन मित्तल । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके साथ-साथ संस्था के कई अनेक सदस्य जेसी आकाश अग्रवाल, जेसी संजय अग्रवाल, जेसी आनंद मोदी, जेसी पंकज अग्रवाल, जेसी राज अग्रवाल, जेसी विक्रम अग्रवाल, जेसी राहुल अग्रवाल, जेसी अनुज बिरमीवाल, जेसी सुनील अग्रवाल (मिड टाउन), जेसी सुमित अग्रवाल, जेसी अमन अग्रवाल (आरटीओ), जेसी स्रेहा मित्तल, जेसी वेदांग बेरीवाल, जेसी मुकुंद जैन, जेसी विकास अग्रवाल (माचिदा), जेसी विवेक अग्रवाल, जेसी सीए शुभम बोंदिया, जेसी सुनील अग्रवाल (कोटरलिया), जेसी आयुष मोदी, जेसी अजय अग्रवाल, जेसी सीए नितेश अग्रवाल, जेसी कुशल जिंदल, जेसी सीए अमित अग्रवाल, जेसी अवंत अग्रवाल, जेसी दिनेश गोयल, जेसी तनय जैन, एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे । संस्था के वर्तमान अध्यक्ष जेसी सीए विकास अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष जेसी सीए नितेश अग्रवाल, सचिव जेसी सुमित बट्टीमार के कुशल मार्गदर्शन में संस्था द्वारा लगातार एक से बढ़कर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिससे कि समाज के हर वर्ग का भला हो सके । उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी ।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page