वी क्लब स्माइल ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दिए उपहार

वी क्लब स्माइल ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दिए उपहार

रायगढ़-- शहर की सामाजिक संस्था वी क्लब रायगढ़ की महिला सदस्यगण समयानुसार विविध जनहित के कार्यों को प्रमुखता देते हैं। जिससे समाज के जरुरतमंद लोगों का हित होता है।

पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आशा बेरीवाल ने बताया कि क्लब के सदस्यों ने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विगत दिवस वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मुलाकात की और उनका हाल जानें।

इसके पश्चात उन्होंने वृद्ध आश्रम में 60 वृद्धों को जरुरतमंद नाश्ते का खाद्य सामग्री उपहार में दिए। जिससे वे अत्यधिक प्रसन्नचित हुए। वहीं उस अवसर पर अध्यक्ष वी सविता साव पूर्व अध्यक्ष वी आशा बेरीवाल, सचिव वी मीनू थवाईत कोषाध्यक्ष सायना मलिक, कमलेश अग्रवाल उषा और लकेश्वरी सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page