अन्य गतिविधियाँ
पत्रकार चितरंजन प्रसाद को पितृ शोक

रायगढ़ – – शहर के पत्रकार चितरंजन प्रसाद सिंह के पिताजी जगधारी प्रसाद का 94 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को दोपहर लगभग 2 बजे निधन हो गया। वे उत्तर प्रदेश के जिला सहकारी बैंक बलिया में कैशियर के पद से 30 बरस पहले सेवानिवृत्त हुए थे। वे विगत कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे 4 बेटे स्व. धनंजय प्रसाद सिंह, अजय सिंह, संजय सिंह और चितरंजन प्रसाद सिंह समेत नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए। उनकी अंतिम यात्रा आज 3 जनवरी को बलिया जिले के गिरी ग्राम (पोस्ट पंदह) से निकलेगी और कुतुमगंज सरजू नदी घाट पर अंतिम संस्कार होगा।



