वी क्लब ने फ्रेंडशिप डे व हरियाली तीज पर्व को यादगार ढंग से मनाया

रायगढ़ - - शहर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था वी क्लब के महिला सदस्यों ने वी चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता शर्मा के विशेष मार्गदर्शन में विगत 4 अगस्त दिन रविवार को फ्रेंडशिप डे के उपलक्ष्य में सत्यनारायण बाबा जी के दर्शन हेतु कोसमनारा गए और वहां पूजा अर्चना करने के पश्चात बाबा जी की वाटिका में चेयरपर्सन वी मोना शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आठ पौधों का रोपण किए साथ ही केक काटकर एवं स्वल्पाहार करके जन्म दिवस मनाया।वहीं इस कार्यक्रम में चेयरपर्सन वी श्वेता शर्मा वी संगीता शर्मा वी मोना शर्मा अध्यक्ष वी विभा शर्मा सचिव वी गायत्री ठाकुर कोषाध्यक्ष वी सुशीला शर्मा एवं सदस्य वी शीतल शर्मा रमा देवांगन, रामबाई देवांगन, शर्मा आंटी जी, ठाकुर आंटी जी एवं कारण तथा सोंटी उपस्थित रहे।

पूजा - अर्चना कर लिए झूले का आनंद - - इसी तरह विगत 7 अगस्त बुधवार को हरियाली तीज के उपलक्ष में दुर्गा मंदिर थाना चौक में वी क्लब प्रेरणा के द्वारा तीज महोत्सव मनाया गया। वी क्लब प्रेरणा के सभी सदस्यों ने मिलकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की, फिर झूले का आनंद लिया तथा स्वल्पाहार करके तीज महोत्सव का समापन किया।

इनका रहा योगदान - - वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में में चेयरपर्सन वी श्वेता शर्मा, वी मोना शर्मा, वी पूनम द्विवेदी, वी संगीता शर्मा, अध्यक्ष वी विभा शर्मा, वी सचिव वी गायत्री ठाकुर, कोषाध्यक्ष वी सुशीला शर्मा, वी रोहित बाजपेई, वी शीतल शर्मा, वी रमा देवांगन, वी रामबाई देवांगन एवं समस्त सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा ।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page