अन्य गतिविधियाँ

आम आदमी पार्टी रायगढ व सारंगढ की नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सयुक्त बैठक रायगढ में हुई सम्पन्न

नगरीय निकाय चुनाव व संगठन विस्तार पर हुई प्रमुख चर्चा

रायगढ़ – – आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला एवं प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में रायगढ व सारंगढ जिला के समस्त पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक रायगढ में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला और प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक मिश्रा ने रायगढ व सारंगढ जिला के समस्त नगरीय निकाय में चुनाव लड़ने की घोषणा की।

बैठक का संचालन रायगढ लोकसभा अध्यक्ष राजेंद्र एक्का जी के द्वारा किया गया। रायगढ व सारंगढ जिला के उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपनी- अपनी बात प्रदेश पदाधिकारियों के सामने रखी। सभी उपस्थित आप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिले के नगरीय निकाय चुनाव में दम खम से लड़ने की चर्चा का स्वागत किया व एकजुट होकर आम जनता की मुलभूत समस्याओं के निराकरण के लिऐ सदैव प्रतिबद्ध होने का दृढ़संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप वरिष्ठ साथी तपन बनर्जी(दादा) पूर्व रायगढ विधानसभा प्रत्याशी गोपाल बापोडिया,सारंगढ जिलाध्यक्ष चक्रधर पटेल, राजु जयसवाल, जिलाध्यक्ष एस.सी. विंग नरोत्तम चौहान,युथविंग अध्यक्ष मतीराम सुमन, सोशल मीडिया प्रभारी आशीष शर्मा , जीतराम पटेल,जितेंद्र भारती,विकास गुप्ता,राजीव रतन गुप्ता,गणेश राम निषाद,भोजराम चौहान, इवेंट इंचार्ज अरुण अग्रवाल,अधिवक्ता जय देवांगन,विजय कुमार ब्लॉक अध्यक्ष नंद कुमार महिलाने सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page