अन्य गतिविधियाँ

भारत रत्न अटल जी की जयंती पर भाजपा पूर्व जिला मंत्री सुरेंद्र पांडेय ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायगढ़ – – भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री सुरेंद्र पांडेय ने आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती (सुशासन दिवस) के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं इस अवसर पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पूर्व जिला मंत्री सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और जन-कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। पांडेय ने आगे कहा, “अटल जी का व्यक्तित्व विराट था; वे एक प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया और अंत्योदय के सपने को धरातल पर उतारा।” सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि अटल जी की जयंती को पूरा देश ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मना रहा है। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जिले में इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम, विचार गोष्ठी और सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व जिला मंत्री ने जिला वासियों से अटल जी के सिद्धांतों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page