डॉक्टर्स-डे पर रायगढ़ दृष्टि संस्था ने मेडिकल कॉलेज डॉक्टरों का किया सम्मान

रायगढ़ – – देश के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विधानचंद्रराय के जन्म दिन को उनके सम्मान में एक जुलाई को डॉक्टर दिवस के रुप में मनाया जाता है। डॉक्टर्स-डे की खुशी में शहर की सामाजिक संस्था रायगढ़ दृष्टि ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे नामचीन चिकित्सकों का सम्मान किया।

रायगढ़ दृष्टि संस्था के डायरेक्टर कमल किशोर शर्मा ने बताया कि केके फिल्मस व रायगढ़ दृष्टि के बैनर तले समय-समय पर अनेक सामाजिक कार्य कराए जाते हैं। शहर की अलग-अलग विधा से जुड़े हुए विशिष्टगणों का सम्मान भी किया जाता है। इसी कड़ी में आज एक जुलाई को मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे नामचीन चिकित्सकों का किया सम्मान डॉक्टर्स डे के दिन किया ।

सामाजिक कार्यकर्ता व रायगढ़ दृष्टि के डायरेक्टर कमल शर्मा का कहना है कि डॉक्टर्स डे की खुशी में चिकित्सकों का सम्मान करने का प्रमुख प्रयोजन यही है कि ये वास्तव में इस धरती पर भगवान के दूसरे रुप हैं। चिकित्सक लोगों को नव जीवन देने के लिए हर समय पवित्र मन से सेवा करते आ रहे हैं। इनकी अच्छी सेवा से ही समाज के हम सब लोग आज सुरक्षित हैं। उनके इस सेवा भाव को नमन् करते हुए उनके सम्मान में यह कार्यक्रम किया । इस बात की रायगढ़ दृष्टि संस्था को अत्यधिक खुशी है।वहीं इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता कमल मित्तल, रामधारी द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन दीपक डोरा, छत्तीसगढ़ फिल्म के नामचीन कलाकार मनीष कंकरवाल सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही।