Homeअन्य गतिविधियाँजानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन  रासेयो इकाई के सात रासेयो  स्वयं सेवक छात्रों...

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन  रासेयो इकाई के सात रासेयो  स्वयं सेवक छात्रों ने रासेयो “सी” प्रमाण पत्र अर्जित किया

spot_img

<span;>रायगढ़ – – शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ अंतर्गत रासेयो  “सी” प्रमाण पत्र परियोजना प्रतिवेदन प्रोजेक्ट रिपोर्ट मूल्यांकन  के पश्चात्  उत्तीर्ण  छात्र छात्राओं  हेतु विगत दिनांक 24 जून 2026 को साक्षात्कार आयोजित की गई थी जिसमें जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात रासेयो स्वयं सेवकों ने “सी” प्रमाण पत्र अर्जित किया जिनमें मानस रंजन पंडा बीए अंतिम वर्ष , संतोष सिंदार बी ए अंतिम वर्ष, पप्पू प्रधान बी एस सी बायो अंतिम वर्ष, मीनाक्षी ध्रुव बी कॉम अंतिम वर्ष, रूपाली ध्रुव बीए अंतिम वर्ष, धीरज पटेल बीएससी मैथ्स अंतिम वर्ष,तथा बिंदिया गुप्ता एमएससी बॉटनी चतुर्थ सेमेस्टर शामिल हैं।राष्ट्रीय सेवा योजना  परिवार के जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ रासेयो इकाई के  स्वयंसेवकों को यह प्रमाण पत्र अर्जित करने पर शहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ में पदस्थ कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे तथा जिला संगठक भोजराम पटेल  ने बधाई शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिए हैं तथा जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़  के चेयरमैन शिरीष सारडा  ने बधाई एवं उज्जवल शुभकामना देते हुए हर्ष व्यक्त किया कि कहा कि हमारे महाविद्यालय के लिए सातों  स्वयं सेवक गौरव है ,डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने कहा बड़ी उपलब्धि है रासेयो सी प्रमाण पत्र अर्जित करने पर रासेयो के स्वयं सेवक छात्रों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की  शुभकामनाएं देती हूं।वहीं जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी  ने रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना के नेतृत्व में की सराहना की एवं शुभकामनाएं दी।, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी  प्रो मयंक शीतल डनसेना ने कहा  कि स्वयं सेवक छात्रों ने सक्रिय होकर कार्य किया एवं  प्रतिवेदन प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार किया जिसका परिणाम हमारे सामने है रासेयो स्वयं सेवक छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।  जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के समस्त स्टॉफ गणों ने रासेयो के स्वयं सेवक छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments