Homeदेश-राज्यउत्तम मेमोरियल कॉलेज के 8 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के...

उत्तम मेमोरियल कॉलेज के 8 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

spot_img

रायगढ़ – – उत्तम मेमोरियल कॉलेज के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि इस वर्ष कॉलेज के पुरुष बास्केटबॉल वर्ग के 8 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं कड़ी मेहनत के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि पिछले वर्ष राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में कॉलेज के 7 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। लगातार दो वर्षों में बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल जैसे खेलों में विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन होना उत्तम मेमोरियल कॉलेज की खेल प्रतिभाओं एवं खेल गतिविधियों के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उत्तम मेमोरियल कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। कॉलेज में खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी का परिणाम है कि कॉलेज के विद्यार्थी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज एवं क्षेत्र का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित कर रहे हैं।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कॉलेज के चेयरमैन गौतम चौधरी, डायरेक्टर संजय चौधरी एवं प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत एवं लगन की सराहना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें प्रेरित किया। कॉलेज के खेल प्रभारी रजनीश सिंह ने भी सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, नियमित अभ्यास एवं खेल के प्रति समर्पण ने यह सफलता दिलाई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर उत्तम मेमोरियल कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उत्तम मेमोरियल कॉलेज परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments